मनोज कुमार अटल बने प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ गरियाबंद जिले के अध्यक्ष।

रायपुर/ गरियाबंद 10जुलाई 2026। प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ की गरियाबंद जिले में आयोजित बैठक में मनोज कुमार अटल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी गरियाबंद को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया द्वारा बैठक को सम्बोधित संबोधित करते हुए मनोज कुमार अटल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को गरियाबंद जिले का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया, अध्यक्ष की घोषणा होते ही बैठक में उपस्थित कोपेश्वर गजेन्द्र एवं सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा मनोज कुमार अटल को जिला अध्यक्ष घोषित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया तथा संगठन का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष के पी श्रीवास उप संचालक (रिटायर्ड) द्वारा बताया गया कि हमारे संगठन में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व,वन, कृषि, सहकारिता, खाद्य आदि सभी विभागों के चतुर्थ श्रेणी से लेकर अपर संचालक तक के अधिकारी कर्मचारी संगठन से जुड़े हुए हैं साथ ही प्रदेश के संविदा, अनियमित, आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी शामिल हैं
प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा अधिकारी कर्मचारी हित में वर्ष 2017 से लंबित मंहगाई भत्ता एवं मंहगाई राहत ऐरियर की एक सूत्रीय मांग को लेकर पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है और हमेशा सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है
प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ की गरियाबंद में आयोजित बैठक के अवसर पर प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष के पी श्रीवास द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए बताया गया कि प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया प्रत्येक संगठन के आंदोलन में शामिल होकर अधिकारी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने में मदद करते हैं, बैठक में चंदन कुमार राय, श्रीमती सीमा करचाम, कोपेशवर गजेन्द्र देवभोग, जागेशवर नाथ नाग मैनपुर, भावेश कुमार शांडिल्य छुरा, नरेन्द्र कुमार कश्यप फिंगेशवर आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़

