प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ की बिसनपुर में हुई बैठक।
बिलाईगढ़ 13 नवंबर 2026। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अंतर्गत ग्राम बिसनपुर में आज दिनांक 13 नवम्बर को शाम 04 बजे संगठन की बैठक आहूत की गई।जिसमें अधिकारी कर्मचारी के साथ सामाजिक कार्यकताओं के संयुक्त बैठक रूप से आयोजित किया गया। जिसमें आगामी समय में जिला स्तरीय शिक्षा समिति की गठन पर विस्तार से चर्चा किया गया।तथा प्रदेश कार्यकारिणी से आदेशित 15 बिन्दु की संदेश को गांव गांव में कैसे पहुंचाया जाएगा इस पर भी विस्तार से चर्चा किया गया। सबने सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 15 बिन्दु के सामाजिक नियमावली को ग्राम समिति के माध्यम से प्रत्येक गांव तक पहुंचाया जाएगा। आज की बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यादराम हिरवानी,जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया , पूर्व मंत्री चार बार के विधायक हरिदास भारद्वाज , ब्लाक बिलाईगढ़ के अध्यक्ष सालिक राम घृतलहरे, पूर्व ब्लाक शिक्षा अधिकारी वर्तमान प्राचार्य महेश राम कुर्रे, परिक्षेत्र अध्यक्ष बेदभूषण सनेही , पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रधान पाठक रामदास जांगड़े , प्रगतिशील के ब्लाक प्रवक्ता प्रधानपाठक नील कुमार चेलक ,समेश्वर ,जिला मीडिया प्रभारी धनीराम निराला , जिला कार्यकारिणी सदस्य पूर्व सरपंच भूदेव बंजारे , महेश खूंटे परिक्षेत्र सचिव , नरेन्द्र कुमार कुर्रे, मुकेश कुमार खूंटे, हनुमान सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़
