राजीव गांधी पंचायती राज संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्यकारिणी में तरुण खटकर नियुक्त हुए महासचिव के पद पर ,सबका जताया आभार।
।। सिद्धार्थ न्यूज से नीलकांत खटकर।।
रायपुर 10 अक्टूबर 3025 । सोशल एक्टिविस्ट और कांग्रेस नेता तरुण खटकर को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।इनकी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश की कार्यकारिणी में प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्ति हुई है । तरुण खटकर ने कहा कि यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।इन्होंने इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी , राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील पनवार, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट,सह प्रभारी विजय जांगिड़, सह प्रभारी जरीता एवं छत्तीसगढ़ के सभी वरिष्ठ नेता – दीपक बैज , डॉ. चरणदास महंत , भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री डॉ शिव डहरिया पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार , एवं प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नेताम का दिल से आभार व्यक्त किया। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उनके अपने गृह जिले सारंगढ़ बिलाईगढ जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन ,बलौदा बाजार भाटापारा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे, लोकसभा जांजगीर-चांपा से जांजगीर जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष एवं अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, शक्ति जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जायसवाल ,वरिष्ठ कांग्रेसी छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी , कृषक कल्याण बोर्ड पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा , पूर्व विधायक बबा जनकराम वर्मा पूर्व विधायक कसडोल राजकमल सिंघानिया , जीव जंतु कल्याण बोर्ड पूर्व अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ला , पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश यदु , अरुण ताम्रकार प्रदेशाध्यक्ष सेवादल कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व अध्यक्ष अरुण मालाकार ,विधानसभा बिलाईगढ विधायक कविता लहरें , सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े कसडोल विधायक संदीप साहू , भाटापारा विधायक इंद्रकुमार साव, लोकसभा जांजगीर-चांपा के विधायकगण ब्यास कश्यप जांजगीर,शेष राज हरबंश पामगढ़ , बालेश्वर साहू जैजैपुर, रामकुमार यादव चंद्रपुर, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय बिलाईगढ़,शकुन्तला साहू कसडोल, पूर्व विधायक पदमा मनहर सारंगढ़, पूर्व विधायक चैतराम साहू भाटापारा, योगेश बंजारे पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कसडोल, बसंत आडिल पूर्व सदस्य जिला पंचायत,तुलसी वर्मा पूर्व मंडी अध्यक्ष, नेमीचंद केसरवानी पूर्व अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी, रामनारायण भट्ट , गुलाम मुर्तजा खान अयाज अहमद कुरेशी प्रवक्ता जिला कांग्रेस।
इनके पैतृक गृह क्षेत्र ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गण भागवत साहू बिलाईगढ़, पंकज चन्द्रा सरसीवा, कार्यकारी अध्यक्ष लव साहू , युधिष्ठिर नायक सोनाखान , सारंगढ़ बिलाईगढ, बलौदा बाजार भाटापारा, जांजगीर-चांपा, शक्ति जिले के युवक कांग्रेस,NSUI, महिला कांग्रेस,सेवादल कांग्रेस एवं मंडल कांग्रेस बुथ कांग्रेस के सभी नेता कार्यकर्ताओ का भी इन्होंने हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
विशेष सहयोगी शीबली मेराज सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी ,विमल साहू सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी , पप्पू बघेल पूर्व उपाध्यक्ष प्रदेश युवक कांग्रेस,गिरधारी यादव सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, टिंकु मेमन सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अभिनव यदु सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी,मानस पांडे उपाध्यक्ष प्रदेश युवक कांग्रेस छत्तीसगढ़ ,पूर्व जनपद अध्यक्ष राजा अग्रवाल प्रवीण सेन इंटक कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष, जितेन्द्र नवरंगे जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस, संतोष यादव जिलाध्यक्ष सेवादल कांग्रेस,जवाहर पड़वार पूर्व जिला उपाध्यक्ष युकां, नितीश बंजारे पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत सरसीवा, प्रेमशिला नायक उपाध्यक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस इन सभी के मार्गदर्शन में काम करना मेरे लिए सौभाग्य होगा कहा। संगठन की यह जिम्मेदारी एक चुनौती और अवसर दोनों है। पंचायती राज के माध्यम से सत्ता का विकेंद्रीकरण और जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। इन्होंने आगे कहा कि मैं इस पद के गरिमा को बनाए रखते हुए, पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ संगठन के लक्ष्यों को पूरा करने और निचले स्तर तक कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने के लिए कर्तव्यनिष्ठ रहूंगा। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन छत्तीसगढ़ के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को इन्होंने बधाईयां दी हैं।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़
