SC-ST-OBC-MIN महासंघ एवं छत्तीसगढ़िया सर्व समाज छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में UGC बिल के समर्थन में 27 फरवरी को अंबेडकर चौक, बिलासपुर में आयोजित होगी विशाल रैली।
बिलासपुर 16 फरवरी 2026 । SC-ST-OBC-MIN महासंघ एवं छत्तीसगढ़िया सर्व समाज छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में University grants commission (UGC) बिल के पूर्ण समर्थन में प्रस्तावित 27 फरवरी को अंबेडकर चौक, बिलासपुर में आयोजित होने वाली विशाल रैली, सभा एवं ज्ञापन कार्यक्रम की रणनीति निर्माण हेतु आयोजित महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूर्व निर्धारित बैठक तय अनुसार दिनांक 15 फरवरी 2026 (रविवार), दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक उसलापुर स्थित आदिवासी भवन, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित की गई। संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने UGC बिल को सामाजिक न्याय की रक्षा, संविधान की मर्यादा एवं पिछड़े वर्गों के हितों के मजबूत माध्यम बताते हुए अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।
बैठक में 27 फरवरी को 11:00 बजे आंबेडकर चौक बिलासपुर में UGC बिल के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई, जिसमें विशाल रैली, सभा एवं ज्ञापन सौंपने की पूरी योजना शामिल है। सभी उपस्थित साथियों ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया। इस बैठक में प्रमुख रूप से श्याममूरत कौशिक, लखन सुबोध, सुरेश दिवाकर, वीरेंद्र भारद्वाज, जनकराम साहू, एड .दिलीप कौशिक, एम डी सतनाम, सुभाष परते, एन के राज, शिव चेचान,लक्ष्मणदास पात्रे, डॉ.गणेश कोशले , प्रदीप बंजारे, सुरेश कौशिक, डॉ रघु साहू, हेमंत कौशिक, परस कश्यप, अंबिका कौशिक, टेकचंद पांडाल, दुर्गादास मेरसा, जगतारण डहरे, एस एल पंकज, एम एल बनर्जी, आशा सुबोध, आर के टोडर ,अजय अनंत, वाहिद सिद्दीकी, रूपदास टंडन,मोहम्मद आशिफ भाभा, पास्टर अनिश्चरण, एड.मिरज़ा हाफिज बेग, धर्मेंद्र पोर्ट, कुंवर सिंह मारको सहित SC-ST-OBC-MIN महासंघ एवं छत्तीसगढ़िया सर्व समाज के सभी अनुसांगिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे। संयोजक मंडल के पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा की UGC बिल सामाजिक न्याय की गारंटी है। संघ ने सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं से अपील की है कि 27 फरवरी को अंबेडकर चौक में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाएं।इस आशय की जानकारी SC,ST, OBC, माइनरटी महासंघ के मिडिया प्रभारी वीरेंद्र भारद्वाज ने दी।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़

