March 10, 2026

गरीब, मजदूर ने मुड़पार में किया गार्डनिंग, बगीचे में खिले फूल लोग कर रहे हैं प्रशंसा।

IMG-20260310-WA0004

सारंगढ़ बिलाईगढ़/सरसीवां 10 मार्च 2026 । मुड़पार निवासी निरंजन साहू और इनकी पत्नी सुखमति को पेड़ पौधे, फूल लगाना बेहद पसंद हैं। निरंजन बचपन से ही बगीचे लगाने का शौक है जिसमें इनकी पत्नी सुखमति इन्हें मदद करती हैं। इनकी कोई संतान नहीं है ये पेड़ पौधे को ही अपनी संतान की तरह देखभाल करते हैं। ये गरीब मजदूर जरूर हैं लेकिन बगीचे लगाने की बात आती है तो मजदूरी करके पैसे इकट्ठे करते हैं और सारा पैसा फूल,पौधे लगाने में खर्च कर देते हैं। इन्होंने मुड़पार से रायकोना मुख्य मार्ग में स्थित मजीठा तालाब के किनारे कई दर्जन पेड़, पौधे ,फूल लगाकर बगीचे लगाया जिसे हर कोई पसंद कर रहा है और अपनी ओर ध्यान खींच रहा है। सुंदर और सुगंधित फूल किसको नहीं भाता हर कोई बगीचे के पास जाना,टहलना पसंद करता है।लोग इनके बनाए गार्डन को देखने आते हैं। यहां से गुजरने वाला हर शख्स एक बार गार्डन के बारे में पूछता है और प्रशंसा किए बिना नहीं रहता।

गार्डन में रुचि रखने वाला निरंजन ने अब तक 4 लाख रुपए खर्च किया है। गार्डन में12 प्रकार के मंदार फूल,5 प्रकार के गुलाब,सेवंती,गेंदा ,कनेर फूल एवं नारियल,पीपल,बरगद,बेल,मंजूर झाड़ लगाया है। इसके अलावा भी इन्होंने आकर्षक और मनमोहक कई फूल,पौधे लगाया है। इन्हें इस कार्य में कोई आर्थिक मदद नहीं करता ये बकरी पालन करके अर्जित आय से गार्डन में खर्च करते हैं।इन्होंने कहा कि मुड़पार के अधिकांश लोग गार्डन को पसंद करते हैं लेकिन कुछ लोग द्वेष की भावना से आए दिन विरोध और विवाद करते हैं।बीते दिन 8 -10 लोग घेरकर निरंजन की बुरी तरह से पिटाई कर दी जिससे वे घायल हो गए।इन्होंने उचित कार्रवाई के लिए इस घटना की शिकायत थाना सरसीवां में की है।

Recent posts