पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ फ़िरत निराला ने वृद्धाश्रम में भोजन सेवा कर मनाया गया स्व. श्रीमती चित्रलेखा निराला का जन्म स्मृति दिवस।
बलौदाबाजार 6 मई 2026 । परोपकार और सेवा की प्रतिमूर्ति, पलारी के प्रख्यात चिकित्सक एवं पूर्व जिला स्वास्थ्य अधिकारी (सारंगढ़) डॉ. फिरत निराला की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती चित्रलेखा निराला का जन्म स्मृति दिवस 05 मई को श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके परिवार एवं शुभचिंतकों द्वारा बलौदाबाजार स्थित ‘श्री वाटिका वृद्धाश्रम’ में बुजुर्गों के लिए विशेष भोजन सेवा का आयोजन किया गया। डॉ. फिरत निराला ने अपनी धर्मपत्नी की यादों को संजोते हुए वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताया। इस दौरान डॉ. निराला के साथ सोशल एक्टिविस्ट तरुण खटकर, उनके सुपुत्र सुमित निराला एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आश्रम के वृद्धजनों को बड़े ही प्रेम और आदर के साथ स्वरुचि भोज कराया गया। डा निराला ने बताया कि श्रीमती चित्रलेखा निराला का जीवन सदैव दूसरों की मदद और स्नेह बांटने में बीता, इसीलिए उनकी जन्म स्मृति पर दिखावे के बजाय सेवा का मार्ग चुना गया। इस सेवा कार्य में वृद्धाश्रम के समस्त कर्मचारी, प्रबंधन समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।आश्रम के बुजुर्गों ने निराला परिवार के इस कदम की सराहना की और परिवार को अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़
