September 15, 2026

पूर्व विधायक दाऊराम रत्नाकर पुनः बने प्रदेश के बसपा प्रभारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष।

IMG-20260723-WA0006

रायपुर 23 जुलाई 2026 । बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कु मायावती के आदेशानुसार दाऊराम रत्नाकर (पूर्व विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़) को पुनः बहुजन समाज पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बनाए गए। दाऊराम को पुनः प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश के बसपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाईयां प्रेषित किया है व बहन कु.मायावती का आभार प्रकट किया। बसपा नेता अनूप निराला ने कहा कि रत्नाकर साहब बहुजनों के सम्मान पर 9 महीना जेल गए।बहुजन समाज पार्टी के जुझारू और कर्मठ नेता सामान्य सीट पामगढ़ विधानसभा से तीन बार विधायक बनकर गौरव हासिल कर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। इस खुशी के मौके पर समाज के लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने रत्नाकर जी के गृह ग्राम बरभाठा (सलखन) पहुंचे उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया व मिठाइयां बांटे।

इस अवसर पर भूषण खटकर जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा सतनामी समाज, चीनी खुटें अध्यक्ष नवगढ़ ब्लॉक सतनामी समाज, अनुप निराला उपाध्यक्ष भारतीय बहुजन कल्याण संघ शिवरीनारायण, मनी बघेल उपाध्यक्ष भारतीय बहुजन कल्याण संघ शिवरीनारायण, रामेश्वर कठौतिया सचिन भारतीय बहुजन कल्याण संघ, गोविंद बंजारे कार्यकारिणी सदस्य, धरम दिवाकर बसपा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Recent posts