September 15, 2026

सुरेश दादा गायकवाड़ का जीवन संघर्ष, सिद्धांत और स्वाभिमान की मिसाल: तरुण खटकर। महाराष्ट्र के ‘दलित पैंथर’ व छत्तीसगढ़ कांग्रेस SC विभाग के प्रभारी सुरेश दादा गायकवाड़ के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव तरुण खटकर ने दी बधाई।

Screenshot_20260731_231356~2

रायपुर। 1 अगस्त 2026 (RGPRS) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस महासचिव तरुण खटकर ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति (SC) विभाग के नव-नियुक्त प्रभारी व अखिल भारतीय अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक सुरेश दादा गायकवाड़ जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी है। इस अवसर पर उन्होंने सुरेश दादा के संघर्षशील जीवन, वैचारिक निष्ठा और सामाजिक न्याय के योगदान पर आधारित एक विशेष लेख जारी किया।

 

तरुण खटकर ने अपने आलेख में कहा कि कुछ लोगों के जीवन में संघर्ष शुरुआत से ही लिखा होता है और सुरेश दादा गायकवाड़ इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

नांदेड़, मराठवाड़ा सहित पूरे महाराष्ट्र में उन्हें एक विचारशील नेता और सच्चे ‘दलित पैंथर’ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने युवावस्था से ही शोषितों, पीड़ितों और समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी है। उनका यह संघर्ष किसी प्रतिशोध के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और समरसता की भावना से प्रेरित रहा है।

 

अपने राजनीतिक सफर में सुरेश दादा ने कभी स्वाभिमान और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय गंगाधर गाड़े जी के साथ मिलकर उन्होंने ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पौध तैयार की, जो आज पूरे महाराष्ट्र में सामाजिक न्याय की मशाल थामे हुए हैं। वे छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले, राजर्षि शाहू महाराज और डॉ. बी. आर. आंबेडकर की विचारधारा के सच्चे संवाहक हैं।

तरुण खटकर ने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस SC विभाग के प्रभारी के रूप में सुरेश दादा के नेतृत्व से छत्तीसगढ़ में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। महासचिव तरुण खटकर ने परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की है।

 

Recent posts