September 15, 2026

व्यवहार न्यायालय परिसर भटगांव में जज और अधिवक्ताओं ने किया पौधारोपण।

IMG-20260805-WA0026

भटगांव 05 अगस्त 2026। आज व्यवहार न्यायालय परिसर भटगांव में न्यायाधीश पुनीतराम गुरुपंच ने पौधारोपण किया। अधिवक्ता संघ भटगांव के अध्यक्ष फिरितलाल खटकर ने बताया कि कार्यक्रम के तहत पौधे केला,पपीता जैसे फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर अधिवक्ता गण में मुख्यतः श्यामलाल भारद्वाज शपथ आयुक्त,अधिवक्ता जागेश्वर लहरें,अधिवक्ता जीवनलाल कुर्रे, अधिवक्ता विजय कुमार देवांगन, सचिव रामनारायण भट्ट नोटरी बिलाईगढ़ सहित न्यायालयीन कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Recent posts