मुड़पार की पूर्व सरपंच गंगा बाई खटकर का निधन,दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए लोग।


सारंगढ़ बिलाईगढ़ /मुड़पार सरसीवां 14 सितंबर 2026। ग्राम मुड़पार (स) की पूर्व सरपंच श्रीमती गंगा बाई खटकर (63) का 9 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे उनके निज निवास पर निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन से गांव सहित पूरे अंचल में शोक छा गया है। श्रीमती गंगा खटकर एक सरल, सौम्य और मिलनसार महिला थीं। वे जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष रामेश्वर खटकर की धर्मपत्नी तथा राजकपूर खटकर, महेंद्र खटकर और अनिल खटकर की माता थीं।अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में परिवार, रिश्तेदार, समाजजन व ग्रामवासी शामिल हुए। जिनका दशगात्र एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम 13 सितंबर को ग्राम मुड़पार में संपन्न हुआ।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव और सामाजिक कार्यों को याद किया। इस अवसर पर सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर और प्रकृति से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक दाऊ राम रत्नाकर, छबिलाल रात्रे, कामदा जोल्हे, चंद्रशेखर सांडे, एड. टी.आर. निराला, गुरु महाबली, कृष्ण कुमार मीरी, रामदास जांगड़े,होली जांगड़े, यादराम हिरवानी, एड. जागेश्वर निराला, एड फिरितलाल खटकर,सालिक राम घृतलहरे, एड. राजकुमार जांगड़े, अमरनाथ खटकर, आनंद प्रेमी,गिरवर निराला, एड. गणेश बंजारे, एड. रामसाय बघेल, किशोर निराला, डॉ. शंकर नारंग, साधराम अजय, लता जाटवर, महेश कुर्रे, जगमोहन प्रेमी, प्रदीप लहरे, टिकेश्वर लहरे, डमरू खटकर, राजकुमार भास्कर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए


संपादक सिद्धार्थ न्यूज़

