छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री कवासी लखमा के पुत्र हरीश लखमा से अधिवक्ता फिरीतलाल खटकर ने की भेंट।

भटगांव 14 सितंबर 2026 । छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री कवासी लखमा के पुत्र हरीश लखमा जिला अध्यक्ष सुकमा का जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नगर पंचायत भटगांव रेस्ट हाउस में आगमन हुआ जहां अभिभावक संघ भटगांव के अध्यक्ष अधिवक्ता फिरीतलाल खटकर ने सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान कांग्रेस पार्टी के संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा परिचर्चा हुई। इस दौरान अध्यक्ष फिरितलाल खटकर जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस पार्टी, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत साहू, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अप्पू नारंग ,प्रदेश किसान कांग्रेस लता जाटवर ,जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस रामकुमार साहू , युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अमृत साहू, चंद्रशेखर हिरवानी, गोपाल यादव उपस्थित थे।


संपादक सिद्धार्थ न्यूज़


