नगर पंचायत की सड़क में गड्ढे ही गड्ढे। गड्ढों में छोटे बड़े सभी वाहन फंस रहें हैं।क्षेत्रवासियों ने तत्काल सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग की हैं।


बिलाईगढ़ 15 सितंबर 2026 । नगर पंचायत बिलाईगढ़ के सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हो जाने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।वही फूल प्लेस एवं प्रभारी प्रमोटीव अधिकारी का असर यहां देखने को मिल रहा है। प्राप्त समाचार के अनुसार नगर पंचायत बिलाईगढ़ के निर्माणाधीन गौरव पथ में चलना खतरे से कम नहीं है,इसमें जगह जगह पानी भरा हुआ है सड़क है या डबरा पता नहीं चल रहा है,इसमें पैदल चलना या गाड़ी से चलना किसी खतरे से कम नहीं है सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं जिसमें पानी भरा हुआ है जिसमें मोटरसाइकिल एवं दुपहिया वाले रोज गिरकर चोटिल हो रहे हैं वही बड़ी गाड़ियां भी फंस जा रही है। शासकीय प्राथमिक शाला बंगलाभाटा एवं बसना रोड में सड़क का और भी बुरा हाल है जिसमें रोजाना लोग आवागमन कर रहे हैं इस मार्ग में राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे हैं।

यहां यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि इससे मोर सुघहर बिलाईगढ़ का नजारा स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है जो कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । ऐसा नहीं है इस बात की जानकारी स्थानीय प्रशासन को नहीं है इसके बाद भी इस पर कोई सुधार नहीं होने से लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई है। साथ ही फुल प्लेस अधिकारी एवं प्रभारी प्रमोटीव अधिकारी का असर यहां स्पष्ट देखने को मिल रहा है।निवर्तमान मुख्य नगर पंचायत अधिकारी सुशील चौधरी के द्वारा सड़क के गड्ढों को तुरंत मैटेरियल, बोल्डर, राबिश से समतल किया जाता था किंतु उनका अन्यत्र स्थानांतरण हो जाने से प्रभारी प्रमोटीव अधिकारी सीएमओ के द्वारा इसमें दिलचस्पी नहीं दिख रही है या अभी तक सड़क को लोगो की सुविधा के लिए समतल करने में अक्षम साबित हो रहें हैं। नवपदस्थ प्रभारी सीएमओ को यहां आए लगभग डेढ़ महीना हो चुका है लेकिन आज तक गड्ढों में बोल्डर, राबिश डालकर समतल नहीं कराया गया है किसी भी प्रकार का काम नहीं करवाया जा रहा है। लोगो की मूलभूत सुविधा एवम आवश्यकता को नजर अंदाज किया जा रहा है जिससे लोगों को काफी असुविधा हो रही है। क्षेत्रवासियों ने तत्काल सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग की हैं।


संपादक सिद्धार्थ न्यूज़

