September 15, 2026

शिक्षक दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी एक साथ मनाया गया।

IMG-20260906-WA0013

बिलाईगढ़ 06 सितंबर 2026। ब्लाक बिलाईगढ़ के शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला छपोरा में दिनांक 05 सितम्बर को सर्वपल्ली राधा कृष्णन को शिक्षक दिवस के रूप में याद किया गया। शिक्षकों के द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। प्रत्येक बच्चों को आगे बढ़ने के लिए एक निश्चित लक्ष्य बनाकर चलने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके बाद 04 सितम्बर को शासकीय अवकाश होने के कारण एक दिन बाद शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व भी मनाया गया। जिसमें मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद कौन बनेगा बेहतरीन राधा कृष्ण की जोड़ी का आयोजन किया गया जिसमें कुमारी गीतांजलि निराला और डिम्पल केवट की जोड़ी को प्रथम स्थान मिला । लगभग एक दर्जन बच्चों ने राधा कृष्ण की पोशाक में नजर आए। अंत में शाला के प्रधान पाठक यादराम हिरवानी के द्वारा अतिथियों को भोजन,मिष्ठान और खीर पूड़ी की व्यवस्था की गई थी। इस तरह दोनों कार्यक्रम एक साथ संपन्न कराया गया। शाला परिवार से नन्द कुमार पटेल, जयमाला उपाध्याय, रमा देवी महिलांगे, रसोइया सोन बाई बर्मन , श्रीमती बुगली बाई हिरवानी ,श्रीमती सुमित्रा हिरवानी,कोटवार दिगम्बर दास सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Recent posts