September 15, 2026

लखुरुडीह के तरुण मनहर का नीट परीक्षा 2026 में MBBS के लिए हुआ चयन।

IMG-20260829-WA0004~2

सरसीवां 1 सितंबर 2026 । लखुरीडीह के तरुण मनहर पिता नानू राम मनहर माता श्रीमती ननकी बाई मनहर ने नीट 2026 में परीक्षा उत्तीर्ण कर अंचल को गौरान्वित किया है। तरुण की प्रारंभिक व हायर सेकेंडरी स्कूल शासकीय स्कूल में हुई।बचपन से मेधावी छात्र रहे तरुण ने नीट परीक्षा में 460 अंक हासिल कर अंचल का मान बढ़ाया। अध्ययन के लिए इन्हें शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा के लिए हुआ है इन्होंने संबंधित महाविद्यालय में प्रवेश भी ले लिया है।तरुण ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने मम्मी-पापा, गुरुजनों को दिया है।इनकी सफलता पर परिजनों,दोस्तो,शुभचिंतकों, गुरुजनों एवं क्षेत्र के लोगों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।

Recent posts