सेमरिया के साहिल जांगड़े का नीट परीक्षा 2026 में MBBS के लिए हुआ चयन।

सरसीवां 28 अगस्त 2026 । सेमरिया के साहिल जांगड़े पिता अर्जुन लाल जांगड़े शिक्षक ने नीट 2026 में अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण कर अंचल को गौरान्वित किया है। साहिल की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर सरसीवा से हुई।बचपन से मेधावी छात्र रहे साहिल का चयन कई प्रतिष्ठित संस्थान जैसे विवेकानंद विद्यापीठ ,जवाहर नवोदय विद्यालय ,BHU बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के लिए भी हुआ था।अपने गांव का पहला MBBS डॉक्टर बनने जा रहे साहिल का चयन ,शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर के लिए हुआ है।साहिल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने मम्मी-पापा का मार्गदर्शन,गुरुजनों का आशीर्वाद तथा नियमित अध्ययन को दिया है।भविष्य में एक सफल डॉक्टर बनकर देश तथा समाज की सेवा करना चाहता है।इन्होंने सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर घर,परिवार,समाज एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।इनकी सफलता पर परिजनों,दोस्तो,शुभचिंतकों गुरुजनों एवं क्षेत्र के लोगों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।


संपादक सिद्धार्थ न्यूज़


