September 15, 2026

गौरव पटेल का एम बी बी एस पाठ्यक्रम के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में हुआ चयन।

IMG-20260828-WA0001

गिधौरी 28 अगस्त 2026। नगर टुंड्रा के होनहार छात्र गौरव पटेल पिता टिकम लाल पटेल एवं दादा स्व कन्हैया लाल पटेल ने NEET-UG 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 540 अंक प्राप्त किए तथा CG रैंक 279 हासिल की। इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जगदलपुर में MBBS पाठ्यक्रम के लिए हुआ है।उनकी इस सफलता से पटेल समाज , परिवार, एवं नगरवासियों में हर्ष का माहौल है। परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने गौरव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल चिकित्सकीय जीवन की शुभकामनाएँ दी हैं।

Recent posts