July 21, 2026

डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में अंबेडकर चौक बिलासपुर में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन आगामी 10 मार्च को।

IMG_20250308_133035~2

।। सिद्धार्थ न्यूज से नीलकांत खटकर।।

बिलासपुर 08 मार्च 2025 । भारत के सर्वोच्च न्यायालय, सभी उच्च उच्च न्यायालय , सभी जिला एवं तहसील, सिविल न्यायालय में न्यायाधीशों की रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति एवं न्यायालयों की संख्या में बढ़ोतरी करने के मांग को लेकर डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ दो दिवसीय क्रमिक धरना प्रदर्शन करने जा रहा है। डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ भारत के आह्वान पर दिनांक 10.03.2025 एवं 11.03.2025 को उक्त विषय को लेकर दो दिवसीय क्रमिक धरना समय 10 बजे से लेकर 05 बजे तक बिलासपुर के अंबेडकर चौक में किया जाना है और शाम को माननीय राष्ट्रपति एवं माननीय राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा है। इस समारोह में अधिक से अधिक बुद्धजीवियों और अधिवक्ता बंधुओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उक्त आशय की जानकारी डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ के छ ग राज्य प्रदेश संयोजक जे के महिलांग और पूर्व सीबीआई मजिस्ट्रेट प्रभाकर ग्वाल ने दी।

 

 

Recent posts