मोहतरा और मुड़पार ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव ने बिना निर्माण कार्य के कई मदों से लाखों रूपए का किया आहरण।

सरसीवां/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ 22 सितंबर 2026 । जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहतरा स और मुड़पार स में कार्यरत एक ही सचिव छत राम साहू ने बिना कार्य के दोनों ग्राम पंचायतों से करीब 15 लाख रुपए ज्यादा की राशि आहरण करने की शिकायत मिली है। इस सचिव ने ग्राम पंचायत मोहतरा स में 15 वें वित्त की राशि को बिना निर्माण कार्य के ही मिलीभगत कर लाखों रुपए आहरण करने की शिकायत मिली है। मोहतरा के ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत में विभिन्न निर्माण कार्य के नाम से बिना कार्य के सरपंच हरीशचंद्र और पंचायत सचिव छतराम साहू ने ग्राम पंचायत के 7 लाख 83 हजार रुपए आहरण कर लिए हैं। इस भुगतान को लेकर सरपंच सचिव की कार्यशैली पर बड़ा सवाल उठ रहा है। जहां वर्तमान सरपंच सचिव द्वारा अपने ग्राम पंचायत मोहतरा स में कार्य के नाम पर अनेकों भुगतान किए गए है।गांव में मुरुम कार्य, जेसीबी कार्य, रोड रिपेयरिंग, बोर मोटर , स्टेशनरी,हार्डवेयर और कंट्रकशन तथा निर्माण सामग्री जैसे मदों में लाखों रुपए बिना कार्य के फर्जी बिल बाउचर प्रस्तुत कर जनता के पैसे की बंदरबांट किया गया है। ग्राम पंचायत मोहतरा स में विकास कार्य के नाम मिली राशि पर जमकर आर्थिक अनियमितता बरती गई है।
ऐसी ही शिकायतें ग्राम पंचायत मुड़पार के ग्रामीणों ने भी की है। यहां भी उक्त सचिव ने बिना कार्य के ही करीब 7 लाख रुपए आहरण कर लिया है।ग्राम पंचायत मोहतरा स और ग्राम पंचायत मुड़पार स इन दोनों पंचायत में एक ही पंचायत सचिव छतराम साहू कार्यरत रहें हैं इनके कार्यकाल के दौरान दोनों ग्राम पंचायतों में बड़े घपले हुए हैं। ग्रामीणों ने बिना कार्य के ही आंख बंद करके भौतिक सत्यापन करने वाले संबंधित इंजीनियर व पूरे घपले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इन दोनों ग्राम पंचायत में हुए घपले की जांच जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इस संदर्भ में इनका पक्ष जानने जब सरपंच सचिव के मोबाईल नंबर पर संपर्क किया तो इनके मोबाईल बंद बता रहा है।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़
