December 6, 2025

प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री से मिलकर एरियर्स की मांग की।

IMG-20250310-WA0006

।। सिद्धार्थ न्यूज से नीलकांत खटकर।।

रायपुर 10 मार्च 2025। कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला ने प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों की भावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए संघ के सदस्यों ने कहा कि कर्मचारियों के लिए सरकार द्वारा दी गई मोदी की गारंटी लागू नहीं होने से कर्मचारियों में निराशा है। उन्होंने एक मार्च से दिए गए मंहगाई भत्ता को केंद्र सरकार द्वारा देय तिथि 1 जुलाई 2024 से एरियर्स प्रदान करने की मांग की। इस दौरान करन सिंह अटेरिया प्रांताध्यक्ष प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। बेहद सौहार्दपूर्ण चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने स्मृति चिन्ह देखकर प्रशन्नता जाहिर की।

प्रतिनिधि मंडल में तीरथ लाल सेन प्रांतीय संरक्षक मंत्रालयीन कर्मचारी संघ, संयुक्त मोर्चा के घटक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल में ओ पी शर्मा प्रांतीय संरक्षक कर्मचारी अधिकारी महासंघ, राजेश सोनी प्रांतीय कोषाध्यक्ष लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ, जितेंद्र सिंह प्रांताध्यक्ष कोषालय कर्मचारी संघ, सिंह प्रांताध्यक्ष कोषालय कर्मचारी संघ, पी आर साहू प्रांताध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ, आलोक मिश्रा प्रांताध्यक्ष प्रदेश स्वास्थय कर्मचारी संघ, कमलेश सिंह राजपूत प्रांतीय संरक्षक पटवारी संघ, विद्याभूषण दुबे प्रांतीय संगठन मंत्री पेंशनर्स एवं कर्मचारी कल्याण संघ, अशोक कुमार नावरे कार्यकारी प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ, सुनील यादव प्रांतीय महामंत्री शिक्षक कांग्रेस, मुन्ना लाल निर्मलकर प्रांतीय महामंत्री मैदानी स्वास्थय कर्मचारी संघ, संजय तिवारी प्रांताध्यक्ष विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ, एस पी देवांगन प्रांतीय महामंत्री स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं श्याम कुमार वर्मा प्रांतीय संयोजक वरिष्ठ व्याख्याता संघ सम्मिलित थे।

Recent posts