November 2, 2026

सामाजिक,आध्यात्मिक एवं रक्तदान के क्षेत्र में तुमेश्वर साहू को मिला “छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड”।

IMG-20261025-WA0045

रायपुर/ सारंगढ़ बिलाईगढ़/सरसीवां 25 अक्टूबर 2026 । छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर समाज कल्याण, मानवीय संवेदनाओं और आध्यात्मिक चेतना को जगाने वाले कर्मयोगियों के सम्मान में इस वर्ष ‘छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड’ का भव्य आयोजन किया गया । इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के माध्यम से राज्य के उन अनमोल हीरों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने नि:स्वार्थ भाव से लोककला,वनसंरक्षण,जैव-विविधता संरक्षण,रक्तदान,जलसंरक्षण,अंधविश्वास उन्मूलन,निःशुल्क कोचिंग, साहित्य,संस्कृति, चिकित्सा,पत्रकारिता,छत्तीसगढ़ी भाषा हेतु महत्वपूर्ण कार्य,पुलिसिंग, विधिकसेवा,समाजसेवा,वैज्ञानिक चेतना,आध्यात्म,जनांदोलन, खेल,व्यवसाय,उद्योग,फैशन, मॉडलिंग,चित्रकला, बस्तरआर्ट,वास्तुकला आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। इन्हीं समाज कल्याण में अपना विशेष योगदान देने वाले सरसीवां क्षेत्र के ग्राम टाटा-बिलासपुर निवासी तुमेश्वर साहू को उनके सामाजिक, आध्यात्मिक, एवं रक्तदान के उत्कृष्ठ सेवाकार्य के लिए छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।

रविवार 25 अक्टूबर को रायपुर के वृंदावन हॉल में हुए सम्मान समारोह की अध्यक्षता वक्ता मंच के द्वारा की गयी इस कार्यक्रम में पूरे छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों से विशेष योगदान देने वालों का चयन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी ने अपना अपना अनुभव साझा किया। सभा मे उपस्थित सभी महानुभाव के बीच तुमेश्वर साहू ने बताया कि हमें अपने जीवन मे पहली प्राथमिकता स्वयं को देना चाहिए ।जीवन के हर क्षेत्र में लोगों को अपनी जिम्मेवारी समझ के हर कार्य करना चाहिए कोई भी कार्य छोटा-बड़ा नहीं होता।आपसे जो भी दूसरों के लिए मदद बनती है वो कर जानी चाहिए।क्योंकि आज इस संसार में हरेक व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से दुःखी है। यदि हम अपने दिनचर्या को सही करेंगे तो इन सारी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है ।इसके लिए रोजाना सुबह जल्दी उठकर भगवान को याद करके दिन की शुरुआत करना चाहिए। खुशहाल जीवन जीने के लिए तन और मन दोनों को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है इसलिए प्रतिदिन 1 घंटा व्यायाम कर अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए क्योंकि शरीर ही आपकी असली संपत्ति है शरीर स्वस्थ रहेगा तभी जीवन में हर कार्य को किया जा सकता है । साथ ही साथ मन को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 5-10 मिनट ॐ का उच्चारण करना भी अतिआवश्यक है,क्योंकि ॐ उच्चारण ध्यान करने का सबसे सरल माध्यम है।हमें बीच बीच मे लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाना चाहिए ताकि बच्चों एवं युवावर्ग में उमंग उत्साह बना रहे। जीवन को खुलकर जीना चाहिए किसी के दबाव में आकर हम अपने वास्तविक स्वरूप को खो देते है। जीवन में एक अच्छे इंसान बनना हमारे हाथ में है इसी लक्ष्य के साथ जीवन जीना चाहिए।जीवन का उद्देश्य खुश रहना और खुशियां बांटते रहना है। तुमेश्वर विजय साहू के सुपुत्र एवं दशरथ लाल साहू (सेवानिवृत्त प्रधानपाठक) के पोते हैं। जो रक्तदान के लिए जरूरतमंद व्यक्ति को हरसंभव मदद करते आ रहें हैं तथा युवाओं को समाजसेवा करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।विगत कई वर्षों से विभिन संस्थानों जैसे ओम मंडली,जनजागरण मिशन समिति,छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन, एम एस म्यूजिकल ग्रुप आदि संस्थानों से जुड़कर अपनी निरन्तर सेवाएं दे रहें है।आयोजन समिति के मुख्य संयोजक ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव यहाँ के लोग हैं। यह अवार्ड केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि उन हाथों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का जरिया है जो समाज को संवारने में लगे हैं। इन समाज सेवियों और रक्तदाताओं की कहानियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।

Recent posts