November 18, 2026

रिया टोंडे की संदिग्ध मृत्यु की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर लालपुर में हुआ विशाल जनसभा एवं विरोध प्रदर्शन।

IMG-20261108-WA0000

 

मुंगेली 08 नवम्बर 2026 । ईश्वरी (रिया) टोंडे की संदिग्ध मृत्यु की निष्पक्ष, स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर कई संगठनों ने बीते 06 नवम्बर को लालपुर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में गुरुघासीदास सेवादार संघ (GSS), सिरजनहार महिला यूनियन (SMU) तथा लोक सिरजनहार यूनियन (LSU) संगठन शामिल हुए। 06 नवम्बर के दोपहर में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया। उपस्थित जनता ने स्व. रिया टोंडे के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और न्याय, सुरक्षा तथा जवाबदेही की मांग को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाई।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अन्याय, उत्पीड़न और सुरक्षा की कमी के प्रति सरकार तथा प्रशासन गंभीरता से संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि क्रूर मनुस्मृति में महिलाओं को पुरुष के अधीन और पराधीन बताने वाले विचारों का समर्थन करने वाली मानसिकता आज भी समाज में महिलाओं को गुलाम बनाने और उनके अधिकारों को कुचलने का कारण बन रहे हैं । संगठनों ने ऐसी पितृसत्तात्मक एवं भेदभावपूर्ण मानसिकता के विरुद्ध सामाजिक जागरूकता और संघर्ष का संकल्प दोहराया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सिमगा थाना पुलिस प्रशासन, छत्तीसगढ़ सरकार एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों की ओर से इस संवेदनशील मामले में त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके विरोध में उपस्थित जनता ने सिमगा थाना पुलिस प्रशासन, छत्तीसगढ़ सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा अपना आक्रोश दर्ज कराया।

सभा के पश्चात जुलूस निकालकर तहसील कार्यालय लालपुर में विरोध प्रदर्शन किया गया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि श्रीमती ईश्वरी (रिया) टोंडे की मृत्यु से जुड़े सभी तथ्यों, घटनास्थल की परिस्थितियों, संबंधित व्यक्तियों एवं उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय, सुरक्षा एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई।आयोजक संगठनों ने चेतावनी दी है कि, यदि इस मामले पर तत्काल, निष्पक्ष और ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो GSS, SMU एवं LSU छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक और आक्रोशित धरना-प्रदर्शन करेंगे। संगठनों ने कहा कि, न्याय की मांग के लिए जनता का संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता।                     कार्यक्रम का नेतृत्व लखन सुबोध, GSS प्रमुख एवं SMU के संरक्षक ने किया तथा सभापति एम.डी. सतनाम,केंद्रीय संगठक, गुरुघासीदास सेवादार संघ (GSS) रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने एवं सहयोगी वक्ता के लिए GSS एवं LSU की केंद्रीय टीम के वीरेंद्र भारद्वाज (महासचिव–LSU), रूपदास टंडन (जिला संयोजक मुंगेली), मुकेश टंडन (केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य), गुलाब आर्य (ब्लॉक संयोजक मुंगेली ) , अजय अनंत (ऑफिस सचिव GSS/LSU), महेश आर्य (GSS विधिक सलाहकार प्रमुख), श्यामचंद (अध्यक्ष –SSU) एवं सुश्री सुष्मिता आर्य(SMU जिला संयोजक मुंगेली)का मुख्य योगदान था और मंच संचालन गजेश सांडे ने किया। उक्त आशय की जानकारी मुंगेली GSS के जिला संयोजक रूप राम टंडन ने दी।

 

 

 

Recent posts