September 15, 2026

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बड़े बड़े धुरंधरों के बीच चल रहा मुकाबला। नगर पंचायत का मतदान 11 फरवरी और जिला ,जनपद, ग्राम पंचायत का चुनाव मतदान 20 फरवरी को ।

Screenshot_2025-02-09-22-21-36-73_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12~2

।। सिद्धार्थ न्यूज से नीलकांत खटकर।।

सारंगढ़ – बिलाईगढ़/ सरसीवां 09 फरवरी 2025 । पंचायत चुनाव के मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आते जा रही है वैसे वैसे गांवों की गलियों में चुनावी सरगर्मियां बढ़ने लगी है। प्रत्याशीयो को जैसे ही छाप मिला वैसे ही उम्मीदवारों ने प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है। प्रत्याशी अब अपने अपने समर्थकों के साथ गांव गांव की गलियों में घर घर जा कर मतदाताओं से अपने छापों में वोट मांग रहे हैं। सभी प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार प्रसार के लिये बैनर, पोस्टर ,पाम्पलेट और अपने अपने छाप पर गाना बनवा कर डी जे धुन में गांव की गलियों में प्रचार किया जा रहा है और अपने अपने बैनर, पोस्टरों को मतदाताओं के घरो के दीवारों में टंगवाने तथा चिपकाने का काम पहले से कर दिए हैं।चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। इस बार बड़े बड़े धुरंधर चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं इनके बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है। जिला पंचायत रायपुर में तीन बार सदस्य रहे बसपा नेता दयाराम खुराना की पत्नी हीरा बाई खुराना जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र 14 से चुनाव लड़ रही हैं जिनका मुकाबला शिवकुमारी अनिल साहू, नंदकुमारी तोषराम साहू के बीच होगा । वहीं भाजपा पार्टी के पिछले बिलाईगढ़ विधान सभा चुनाव के उम्मीदवार डॉ दिनेश लाल जांगड़े जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र 13 से चुनाव लड़ रहे हैं जिनका मुकाबला कांग्रेस के गीता रामलाल टंडन व टिहलीपाली के पूर्व सरपंच व बसपा नेता मनोज महिवाल के बीच चल रहा है। जनपद सदस्य पद के लिए ,जनपद पंचायत क्षेत्र क्र 21 बिलासपुर से बिलाईगढ़ के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष रामेश्वर खटकर मैदान में हैं।

आपको बता दें कि नगर पंचायत का चुनाव मतदान आगामी 11 फरवरी को होगा वहीं जिला,जनपद, ग्राम पंचायतों का चुनाव 20 फरवरी को निर्धारती है। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र 13 में 8 उम्मीदवार चुनावी मैदान में खड़े हुए हैं जहां डॉ दिनेश लाल जांगड़े दो पत्तियां छाप,गीता राम लाल टंडन उगता सूरज, हरीश सोनी पतंग, हेमचंद जांगड़े छत्ता,कौशल जांगड़े गाड़ी , केवरा प्रहलाद तांदुलाने फावड़ा, मनोज महिवाल बिजली बल्ब, तेज गोपाल बंजारे सिलाई मशीन छाप मिला हुआ है।जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र 14 के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें शिव कुमारी अनिल साहू छता,नंदकुमारी तोष राम साहू पतंग,उर्मिला प्रदीप यादव बैलगाड़ी,बुधियारिन निषाद दो पत्तियां,हीरा बाई दयाराम खुराना उगता सूरज छाप ।

वहीं जनपद पंचायत बिलासपुर क्षेत्र क्र 21 में जनपद सदस्य पद में 5 उम्मीदवार हैं जहां दूजेराम जांगड़े को ब्लैक बोर्ड, फिरतीन तिलकराम महिलाने बरगद पेड़,रामेश्वर खटकर झोपड़ी, सुक्रिता राजेंद्र कुर्रे ट्रैक्टर,ट्विंकल महिलाने को तराजू छाप मिला हुआ है।ग्राम पंचायत मुड़पार में सरपंच पद की बात करें तो यहां 7 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिसमें बाई यात्री पवन साहू चश्मा,भगवती साहू गिलास,दिलीप कुमारी धनाराम लहरें नारियल,फूलबाई प्रेम लाल साहू बोरिंग,लता भानु खटकर ताला चाबी,नीतू शोभित खटकर किसान,राजकुमारी उचित टंडन को टोकरी छाप मिला हुआ है।वहीं ग्राम पंचायत बिलासपुर की बात करें तो यहां 4 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें मीना साहू चश्मा, चंचला महिलाने गिलास,गौरी जायसवाल नारियल पेड़, राजेश्वरी सोनी बोरिंग छाप मिला हुआ है।ग्राम पंचायत टाटा में सरपंच पद के लिए अंजू रामकुमारी साहू चश्मा,प्रेमबाई साहू गिलास, रामकुंवर बेनुराम रत्नाकर नारियल पेड़, सीमाबाई खडबंधे हैंडपंप,सुदेश्वरी जोल्हे ताला चाबी छाप से चुनाव लड़ रहे हैं।नगर पंचायत सरसीवां में नगर अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख रूप से 3 प्रमुख पार्टियों से उम्मीदवार मैदान में हैं जहां सीमा विनय भूषण महिस बसपा से,सोनिका नीतीश बंजारे कांग्रेस पार्टी से और गुलशन बंजारे भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं।

Recent posts