June 27, 2025

F95 के निःशुल्क फिजियोथेरेपी हेल्थ कैंप से 2 वर्षों में 60 से अधिक शिविरों का किया आयोजन।

IMG-20250210-WA0020

।। सिद्धार्थ न्यूज से नीलकांत खटकर।।

रायपुर 10 फरवरी 2025। बदलती जीवनशैली के कारण हड्डी-मांसपेशियों की समस्याएँ बढ़ रही हैं। इन्हीं समस्याओं की रोकथाम और समय पर निदान के लिए रायपुर स्थित F95 एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिसर्च सेंटर ने बीते दो वर्षों में 60 से अधिक निःशुल्क शिविरों का आयोजन किया है। बी.एल. अग्रवाल, एमडी, हीरा ग्रुप के मार्गदर्शन और डॉ. पंकज शाही, सीईओ, F95 के नेतृत्व में यह शिविर रायपुर की सोसाइटीज, सरकारी एवं निजी कार्यालयों, खेल आयोजनों और कान्हा नेशनल पार्क जैसे स्थानों पर आयोजित किए गए हैं। अब तक हजारों लोग इनका लाभ उठा चुके हैं, जहाँ उन्हें हड्डी-मांसपेशियों के दर्द/ कमजोरी के मूल कारणों की पहचान और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई।

हाई-टेक विश्लेषण और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर के इस प्रयास में, F95 क्लिनिकल और डिजिटल विश्लेषण तकनीकों का उपयोग कर रहा है, जिससे हर उम्र और पेशे के व्यक्ति अपनी मस्क्यूलोस्केलेटल हेल्थ को समझ सकें और समय रहते सुधार कर सकें। F95 के संस्थापकों ने देखा कि अधिकांश लोग दर्द या तकलीफ बढ़ने के बाद ही इलाज के लिए आते हैं, जबकि सही समय पर सतर्कता बरती जाए तो कई गंभीर समस्याओं को रोका जा सकता है। F95 आगे भी हीरा सीएसआर फाउंडेशन की CSR गतिविधि के तहत अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद करने के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन करता रहेगा।

Recent posts