सतनाम संदेश यात्रा का बरपाली में किया स्वागत, मुंगेली से गिरौदपुरी धाम के लिए निकली है शोभायात्रा।
।। सिद्धार्थ न्यूज से नीलकांत खटकर।।
मुंगेली / गिरौधपुरी 14 अक्टूबर 2025 । सतनामी समाज के द्वारा “सतनाम संदेश शोभायात्रा” का अयोजन किया गया। बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग “मानव मानव एक समान” के संदेश देते हुए मुंगेली से पैदल गिरौदपुरी धाम के लिए रवाना हुए है। शोभायात्रा के दौरान सतनामी समाज के लोग, बाबा जी के द्वारा बताए हुए उपदेशों को लोगो तक पहुंचाने के लिए सतनाम संदेश शोभायात्रा निकाली गई है। यात्रा में मानव मानव एक समान के संदेश दीए। साथ ही लोगो को नशा से दूर रहने की अपील करते हुए यह यात्रा गिरौदपुरी धाम के लिए रवाना हुई। बरपाली में सतनामी समाज के लोगों के द्वारा स्वागत करते हुए सतनाम संदेश शोभायात्रा का।
सतनाम संदेश शोभायात्रा में करीब दो सो लोग शामिल हैं।यह सतनाम संदेश शोभायात्रा 10 अक्टूबर को मुंगेली से 180 किलो मीटर दूरी तय करेगी यात्रा 5 चरणों मे गिरौदपुरी धाम पहुचेंगी। यात्रा के दौरान तखतपुर,बिलासपुर, दरिघाट,मस्तूरी , मुलमुला,पामगढ़ शिवरीनारायण,बरपाली,मडवा और फिर गिरौदपुरी धाम पहुचेंगी।सतनाम संदेश शोभायात्रा में शामिल लोगों को बरपाली निवासी खीखराम निराला, श्रीमती मयामति निराला ने नारियल भेंट की।यह सतनाम संदेश यात्रा विगत चार वर्षों से लगातार सतनाम संदेश शोभायात्रा मुंगेली से गिरौदपुरी धाम के लिए निकालते आ रहे हैं हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी मुंगेली से गिरौदपुरी धाम के सतनाम संदेश शोभायात्रा का आयोजन किया जहां बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग शामिल हुए। बरपाली पहुंचने पर स्थानीय निवासी अनूप निराला ने स्वागत सत्कार कर सभी शोभायात्रीयों को नास्ता कराए।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़
