September 15, 2026

मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत सारंगढ़ कांग्रेस का हल्लाबोल, केंद्र सरकार का फूंका पुतला।

IMG-20260113-WA0009

।। सिद्धार्थ न्यूज से नीलकांत खटकर।।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ 13 जनवरी 2025 । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशव्यापी ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ आंदोलन का आगाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भी हो गया है। सोमवार को सारंगढ़ में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS) द्वारा एक दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष नागेश्वर महंत के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री अभिषेक त्रिपाठी और प्रदेश महासचिव श्री तरुण खटकर प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री विमल साहु शामिल हुए।

बैठक में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि घनश्याम मनहर एवं सूरज तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, और जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार मनरेगा योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम और इसकी गरिमा को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि तकनीकी जटिलताओं के बहाने मजदूरों के अधिकारों को छीना जा रहा है और योजना के मूल ढांचे को कमजोर किया जा रहा है। एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष की असंवैधानिक गिरफ्तारी पर आक्रोश जताया

आंदोलन के दौरान वाराणसी में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वरुण चौधरी की पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी की जिले के कांग्रेस नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की। इस घटना के विरोध में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम वाजपेयी और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।

भारत माता चौक पर पुतला दहन – जिले के ‌वरिष्ठ नेताओ के साथ राजीव गांधी पंचायती राज, युवक कांग्रेस,NSUI के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भारत माता चौक पर एकत्र होकर केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने की कोशिश सफल नहीं होगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष: श्रवन थूरिया (सारंगढ़), राजेश पटेल (बरमकेला), संजय प्रधान (सरिया), बिहारी लाल साहू (सरसिवा), प्रतिनिधियों में : विमल साहू (जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, बलौदा बाजार), अन्य प्रमुख रूप से : कृष्ण कुमार डहरे, गौतम चंद्रा, प्रहलाद दास, गजेंद्र कुमार मानिकपुरी, श्याम दास पनिका, उमाशंकर साहू, कुमार दास महंत, कौशल दास महंत, मोहन दास मानिकपुरी, श्याम मनहर, जुगनू भारद्वाज, धना लाल चंद्रा, मोहन दास महंत, प्रेमलाल बसंत, सहनू दास, अजीत अनिल ,रेशम साहु,लक्ष्मण साहु एवं भारी संख्या में राजीव गांधी पंचायती राज,युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल थे।

Recent posts