March 7, 2026

सरसीवां से सरायपाली मुख्य मार्ग में सड़क निर्माण का कार्य शुरू। सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं होने से उड़ते धूल से दमा व श्वास की मरीजों में इजाफा ।

IMG-20260302-WA0014

सरसीवा 02 मार्च 2026। सरसीवां से सरायपाली मार्ग में सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है लेकिन संबंधित ठेकेदार सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं करने से लोग श्वास संबंधी बीमारियों से जूझ रहें हैं। धूल के गुब्बार से लोगों की सेहत के लिए खतरा बन रहा है जहां लोग उड़ते धूल से हलाकान है। धूल से लोगों की सेहत पर गहरा असर पड़ रहा है लोगो को सांस लेने में परेशानी हो रही है। मुख्य मार्ग के रहवासियों का जीना दूभर हो गया है लोगों ने विभाग प्रमुख और संबंधित ठेकेदार से धूल से निजात पाने तत्काल दिन में 3 बार पानी छिड़काव करने की मांग की है। अंचल के लोगों ने लोक निर्माण विभाग के इस कृत्य से नाराजगी जताई है।

विदित हो कि सरसीवां से सरायपाली मुख्य मार्ग के मातानाला से सरसीवा तक का डामरीकरण, सी सी रोड,पुल पुलिया निर्माण कार्य का ठेका मिला हुआ है। सड़क का काम संबंधित ठेकेदार ने कार्य करवाना चालू तो करवा दिया है लेकिन संबंधित ठेकेदार ने सड़कों पर पानी का छिड़काव करना भूल जा रहे हैं जिससे उड़ते हुए धुल से सरसीवां से सरायपाली मुख्य मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को धुल की वजह से खासी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। मुड़पार, बिलासपुर, टाटा, मनपसार, हरदी, घरजरा के लोगों ने उड़ते हुए धुल की वजह से सर्दी खासी व दमा जैसे रोग की शिकायत की हैं वहीं स्थानीय डाक्टरों के अनुसार बीते कुछ महीनों में श्वास संबंधी रोग, दमा, खांसी और आंखों में जलन वाले मरीज ज्यादा अस्पताल पहुंच रहें हैं। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग सरसीवां के अधिकारी बी एल बंजारे ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को सड़क में नियमित पानी का छिड़काव करने का निर्देश दिया जाएगा।

 

Recent posts