March 9, 2026

57 हजार की जगह 4708 पदों पर भर्ती की घोषणा युवाओं के साथ धोखाः दीपक बैज

Screenshot_20260304_124039~2

रायपुर 2 मार्च 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शिक्षक भर्ती को लेकर भाजपा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 57 हजार पदों पर भर्ती का वादा किया गया था, लेकिन अब केवल 5000 पदों की घोषणा की गई। बाद में व्याख्याता कम्प्यूटर और योग प्रशिक्षक के 146-146 पद हटाकर 4708 पदों पर भर्ती की अनुमति दी गई। यह युवाओं के साथ धोखा है। बैज ने कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ में एक लाख सरकारी नौकरी का वादा किया गया था। इस हिसाब से दो साल में 40 हजार नियुक्तियां हो जानी चाहिए थीं। पहले 33 हजार, फिर 20 हजार और अब 5 हजार भर्ती की घोषणा कर सरकार लगातार अपने वादे से पीछे हट रही है। इससे युवाओं में निराशा है। देरी होने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आयु सीमा पार कर जाएंगे।

 

Recent posts