March 9, 2026

अंचल के हजारों किसानों का धान बिका नहीं, किसानों ने शासन से धान खरीदी के लिए एक माह का समय बढ़ाने की मांग की।

07 12 2025 mdr 1

।। सिद्धार्थ न्यूज़ से नीलकांत खटकर।।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 25 जनवरी 2026। पूरे जिला के किसानों के धान नहीं बिकने की शिकायतें मिल रही हैं। किसानों ने धान नहीं बिकने के कई कारण बताए जैसे किसानो के खसरे , रकबे में त्रुटि सुधार नहीं होने से उनका धान नहीं बिक रहा है, राजस्व विभाग के पटवारी और तहसील के ऑपरेटर किसानों का समय पर काम नहीं कर रहे हैं, धान उपार्जन केंद्र के समिति प्रबंधक, फंड प्रभारी और ऑपरेटर भी किसानों को सही सही जानकारी नहीं बता रहे हैं, कृषि विभाग के अधिकारी भौतिक सत्यापन के लिए आनाकानी कर रहे हैं इस कारण से किसान अपनी उपज बेचने से वंचित हो रहें हैं।ऐसे किसान बिचौलिए के पास कम कीमत पर धान बेचने मजबूर हो  रहे हैं। कईयों वारिसान धान पंजीयन के किसानों को तहसीलदार से धान खरीदने की अनुमति नहीं मिली है अनुमति मिल भी गई है तो खाद्य मॉड्यूल में उनके खसरे रकबे प्रदर्शित नहीं होने से धान बेचने में परेशानी हो रही है। जिनके खाद्य माड्यूल में खसरा,रकबा प्रदर्शित हो रहा है उनका समिति के मॉड्यूल में नहीं दिख रहा है इस कारण से किसानों का धान बेचने में परेशानी हो रही है। किसानों ने कहा कि धान बेचने की प्रक्रिया को इतना कठिन बना दिया गया है कि कोई भी किसान अपना धान न बेच पाएं। किसानों ने भाजपा सरकार पर धान खरीदी न हो पाएं इस कारण ऐसे पचड़े,नियम कायदा बनाया गया है जिसका अंचल के किसानों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एग्रीस्टेक, टोकन और धान खरीदी के सभी नियम में सरलीकरण और शिथिल करने की मांग करते हुए धान खरीदी के समय में एक माह आगे बढ़ाने की मांग की है।

इधर किसानों ने बताया कि वे धान बेचने के लिए हर कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं ऊपर से तहसील कार्यालय,धान उपार्जन केंद्र,खाद्य विभाग ,राजस्व विभाग, कृषि विभाग के अफसर, बाबू,ऑपरेटर किसानों के मोबाईल रिसीव नहीं करते जिससे लोगों का समय पर काम नहीं हो रहा है। इन कार्यालयों में ज्यादातर किसानों की भींड धान बेचने को लेकर है इनका कोई सुनने वाला भी नहीं है।हमारी पड़ताल से किसी न किसी कारण से सरसीवां अंचल के करीब 2 हजार से ज्यादा किसान धान नहीं बेच पाएं हैं ऐसे में धान खरीदी के समय में बढ़ोत्तरी बहुत जरूरी है अन्यथा हज़ारों किसान धान बेचने से वंचित हो जाएंगे। इस संबंध में सारंगढ़ जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे से उनका पक्ष जानने फोन किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया और बाद में कॉल बैक करना जरूरी नहीं समझा। वहीं सरसीवां तहसीलदार आयुष तिवारी ने फोन नहीं उठाया। इस संबंध में छ ग़ बसपा अध्यक्ष श्याम टंडन ने कहा कि किसानों के धान हर हाल में सरकार को खरीदना चाहिए अधिकांश किसान धान नहीं बेच पाएं हैं इसके लिए राज्य सरकार धान खरीदी के लिए एक माह का समय बढ़ाएं यदि सरकार किसानों के धान खरीदी नहीं करेगी तो हमें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारा चंद देवांगन ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर किसानों के धान खरीदी न हों उसके लिए तमाम प्रकार के नियम कायदे बनाई है।किसानों के धान न बिकना बेहद निंदनीय है अन्याय है हर हाल में किसानों के धान बिकना चाहिए। हजारों किसान धान बिक्री नहीं कर पाएं हैं शासन धान खरीदी के समय अवधि को एक माह के लिए बढ़ाए।

Recent posts