March 9, 2026

प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया ने किया संगठन का विस्तार।

IMG-20260201-WA0018

रायपुर 01 फरवरी 2026 । प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया ने संगठन के विस्तार को लेकर गत दिनों बैठक की। बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार प्रांतीय कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया जिसमें रायपुर जिले से केशरी प्रसाद कुशवाहा को जिला अध्यक्ष एवं शीत कुमार ध्रुव को जिला महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ जिला शाखा रायपुर से केशरी प्रसाद कुशवाहा को जिला अध्यक्ष एवं शीत कुमार ध्रुव को जिला महामंत्री बनाने जाने पर प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया का आभार व्यक्त करते हुए श्याम लाल साहू,गोरे लाल रात्रे, रविन्द्र कुमार अनंत, विकास चौबे, शेषमणि कुशवाहा, राकेश आदि अधिकारी कर्मचारी साथियों द्वारा केशरी प्रसाद कुशवाहा एवं शीत कुमार ध्रुव को बधाई और शुभकामनाएं दी गई है।

Recent posts