अभिभाषक संघ भटगांव सरसीवा के फिरितलाल खटकर बनें अध्यक्ष।
भटगांव 01 फरवरी 20226 । अभिभाषक संघ भटगांव सरसीवा का चुनाव हुआ जहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, सचिव ,कोषाध्यक्ष, सदस्यों ने विधिवत रूप से फार्म भरा जिसमें तीन प्रत्याशी में 52 अधिवक्ता के बीच में कड़ा मुकाबला हुआ। 3 प्रत्याशीयों में श्यामलाल भारद्वाज, बालमकुंद दुबे, फिरितलाल खटकर सर्वाधिक मतों से अधिवक्ता फिरितलाल खटकर को 12 मतों से जीत हासिल कराई। निम्नांकित अधिवक्ता निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए सचिव पद पर विजय देवांगन,संरक्षक श्रीमती पुष्पा गुप्ता, उपाध्यक्ष साहेब लाल चौहान, सहसचिव जय कुमार टंडन,कोषाध्यक्ष पद पर अरुणा यादव, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव डगेश्वर खटकर, ग्रंथपाल पद पर विजय शंकर साहू, कार्यकारिणी में जितेंद्र कुमार निराला,राजकुमार जांगड़े,पंकज चंद्रा चुने गए। जहां मुख्य रूप से व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश पुनीतराम गुरुपंच मुख्य निर्वाचन अधिकारी,जगेश्वर लहरें सहायक निर्वाचन अधिकारी और अधिवक्ता नरसिंह साहू ने जीत की बधाई देकर प्रमाण पत्र जारी किया।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़

