March 9, 2026

प्रधान पाठक संघ ब्लाक बिलाईगढ़ ने मृतक शिक्षक की पत्नी को दी 21 हजार की सहयोग राशि।

IMG-20260209-WA0009

बिलाईगढ़ 09 फरवरी 2026 । विकासखंड बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के प्राथमिक शाला प्रधान पाठक संघ के द्वारा संगठन के किसी भी व्यक्ति के निधन के पश्चात उनके परिवार को संगठन की ओर से 21000 रुपए की आर्थिक सहयोग प्रदान किए जाते हैं। इस कड़ी में प्राथमिक शाला दर्रा ब्लाक बिलाईगढ़ में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ स्वर्गीय बुद्धेश्वर प्रसाद साहू के निधन के पश्चात उनकी पत्नी श्रीमती गायत्री साहू को सहयोग राशि प्रदान किए गए। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष यादराम हिरवानी,सचिव पूरंदर सिंह दीक्षित, उपाध्यक्ष बैसाखू राम साहू ,और देवचरण जायसवाल शामिल थे साथ में शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू उपस्थित थे। संघ ने लोगों को आश्वस्त किए कि आने वाले समय में उक्त राशि को बढ़ाया जाएगा तथा इसी तरह की सहयोगी साथियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

Recent posts