सरसीवां में शासकीय कालेज की मांग को लेकर एनएसयूआई ने 16 किलोमीटर की निकाली लंबी पदयात्रा।
सारंगढ़/सरसीवां 09 फरवरी 2026 । बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत सरसीवां में शासकीय कॉलेज की वर्षों पुरानी मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। एनएसयूआई के तत्वाधान में सरसीवां से सारंगढ़ तक करीब 16 किलोमीटर लंबी छात्र अधिकार पदयात्रा निकाली गई।पदयात्रा की शुरुआत सरसीवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माला व पूजा-अर्चना के साथ बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पदयात्रा निकाली। जहां बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे। वहीं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में कहा अब सिर्फ आश्वासन नहीं, सरसीवां को कॉलेज चाहिए। दरअसल, सरसीवां नगर में शासकीय कॉलेज की मांग लंबे समय से लंबित कालेज को पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान कॉलेज खोलने की घोषणा हुई थी और शासकीय भूमि का चिन्हांकन के बावजूद आज तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
इसी बीच धोबनी ग्राम में कॉलेज खुलने की जानकारी सामने आने के बाद सरसीवां अंचल के लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। सर्वदलीय ज्ञापन और धरना-प्रदर्शन के बाद भी जब मांग पूरी नहीं हुई, तो एनएसयूआई ने आंदोलन तेज करते हुए सरसीवां से सारंगढ़ तक 16 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली। पदयात्रा जैसे ही सारंगढ़ के गढ़चौक पहुंची, पुलिस प्रशासन ने रास्ते में ही आंदोलनकारियों को रोक दिया। जहां बिलाईगढ विधायक कविता प्राण लहरे सहित एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। वहीं आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़

