अखिल भारतीय मजदूर संघ ने केंद्र सरकार के श्रम कोड कानून के विरोध में किया प्रदर्शन, SDM को सौंपे ज्ञापन ।
बिलासपुर 18 फरवरी 2026 । बीते दिनों नेहरू चौक,बिलासपुर में विभिन्न संगठनों ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लागू 4 श्रम कोड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। मजदूर संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के द्वारा लागू श्रम कोड का जमकर विरोध जताया और मनरेगा कानून को खत्म करने के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियन,संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) सहित कई अन्य जन संगठनों ने आयोजित अखिल भारतीय मजदूर संघ के आंदोलन में हिस्सा लेकर ऐसे मजदूर विरोधी कानून को समाप्त करने की मांग की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रेड यूनियन काउंसिल बिलासपुर के कॉमरेड पवन शर्मा ने की। संचालन LIC कर्मचारी यूनियन के कॉमरेड राजेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक व छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष जनक लाल ठाकुर,भाकपा माले रेड स्टार के राज्य सचिव सोरा,क्रांतिकारी सांस्कृतिक मंच RCF और जाति उन्मूलन आंदोलन CAM के अखिल भारतीय संयोजक तुहिन,रेलवे यूनियन के वरिष्ठ नेता रवि बैनर्जी,वरिष्ठ वामपंथी नेता नंद कश्यप,बैंक यूनियन के प्रमोद,जन चेतना पार्टी के अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह चावला,किसान मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के संयोजक श्याम मूरत कौशिक,एक्टू के ललन प्रसाद, एस के जैन,SECL यूनियन के विजय मुदलियार,पूर्व विधायक सियाराम कौशिक,LIC कर्मचारी यूनियन की अलका गुप्ता,छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी यूनियन के महेश श्रीवास,एटक के नेता कामरेड हरिद्वार सिंह, नारायण चौबे,कांग्रेस के महेश गंगोत्री, राकेश शर्मा ,शासकीय कर्मचारी यूनियन के नेता पी आर यादव, लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन के नेता पार्षद दिलीप पाटिल आदि कई साथियों ने सभा में अपनी बात रखी।कॉमरेड तुहिन ने जन गीत प्रस्तुत किया। प्रदर्शन के अंत में भारत के राष्ट्रपति के नाम मजदूर संगठनों ने SDM बिलासपुर को सौंपा ।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़

