विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर ITI भटगांव में विधिक शिविर का हुआ आयोजन।
भटगांव 22 फरवरी 2026 । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ छ.ग.के आदेशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति भटगांव के अध्यक्ष न्यायधीश पुनीतराम गुरुपंच व्यवहार न्यायालय भटगांव के सहयोग पर 20 फरवरी को अपने कार्य दिवस में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) भटगांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया यहाँ उपस्थित छात्र , छात्रा एवं शिक्षकगण के समक्ष नालसा के विभिन्न योजना 1. आशा 2. साथी 3. डॉन 4. संवाद 5. जागृति योजना के बारे में जानकारी दी गई एवं विश्व सामाजिक न्याय दिवस के शुभ अवसर पर लोगों को बताया गया कि विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना है। इसमें गरीबी, बहिष्कार, लैंगिक असमानता, बेरोजगारी, मानवाधिकार, और असमानता जैसे मुद्दे शामिल होते हैं।
इस दिवस के मुख्य उद्देश्य- गरीबी, बहिष्कार और बेरोजगारी को दूर करना, सामाजिक न्याय और मानवाधिकार को बढ़ावा देना, समाज में समानता और न्याय को सुनिश्चित करना।भारत में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न विधायी सुधारों और योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रहा है। कुछ प्रमुख योजनाएं हैं:
– SMILE योजना: ट्रांसजेंडर व्यक्तियों और भिक्षावृत्ति में लगे लोगों के पुनर्वास हेतु सहायता प्रदान करना।
– PM-दक्ष योजना : SC, OBC, DNT और सफाई कर्मचारियों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम करना।
– श्रेष्ठ योजना SC छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने हेतु ।
– नालसा लीगल हेल्पलाइन नंबर 15100 की
– पुलिस हेल्पलाइन नम्बर 112 की
– महिला हेल्पलाइन नम्बर 181की
– चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की
– साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की
आदि महत्वपूर्ण जानकारी एवं सहायता प्रदान किया गया एवं लोगों को सतर्कता एवं सावधानी बनाए रखने की सलाह दिया गया। तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दिया गया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भटगांव में विभिन्न आधुनिक तकनीकी ब्रांचेस- कोपा कंप्यूटर, डीजल मैकेनिक,मोबाईल प्रशिक्षण,एसी व एयर कंडीशनर,वेल्डिंग,इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिकल में प्रशिक्षण प्राप्त करके विद्यार्थी रेलवे जैसे विभिन्न शासकीय व अर्द्धशासकीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
शिविर में आईटीआई भटगांव के प्रभारी प्राचार्य हिन्द कुमार खूंटे, थमास माथाई, हरीश साहू, रामनिवास कुर्रे, राजेश कुमार साहू, पदुम कर्ष,धनंजय टांडेल एवं प्रशिक्षणार्थी शामिल होकर कुल लाभान्वितो की संख्या 100 है। पीएलवी कामदेव अनंत थाना सरसीवा ,पीएलवी नरेश विश्वकर्मा थाना भटगांव व पुलिस थाना भटगांव से हेमचरण चौरगे , रशूल खान ,डगेश्वर खटकर पैनल अधिवक्ता उपस्थित रहे।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़

