March 9, 2026

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लि. ऑफसाइट आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल मुड़पार में सम्पन्न।

IMG-20260222-WA0039

मुड़पार(सरसींवा) 22 फरवरी 2026  । भारत सरकार पेट्रोलियम एवं खनिज उत्पाद लाइन के तहत बीते शुक्रवार को इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (पाइपलाइन प्रभाग) पारादीप-रायपुर-रांची पाइपलाइन कोरबा द्वारा ग्राम जागरूकता अभियान के तहत एसईआरपीएल कोरबा(IOCL) के अंतर्गत पीआरआरपीएल मेनलाइन चै. 35 (एक्स-SAI), ग्राम मुड़पार जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में लेवल-III ऑफसाइट आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित किया गया। इस मॉकड्रिल में पाइपलाइन सुरक्षा, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और बचाव अभियानों के व्यावहारिक प्रदर्शन पर विशेष ध्यान दिया गया।

इंडियनऑयल की टीम का नेतृत्व दक्षिण पूर्वी क्षेत्र पाइपलाइन के मुख्य परिचालन प्रबंधक सुरेश बाबू कोरंगी ने किया। टीम ने आपातकालीन पाइपलाइन स्थिति की कल्पित परिस्थिति का निर्माण करते हुए मुख्यलाइन मेंटेनेंस वाहन एमओएसआरयू (MOSRU – Mobile Oil Spill Response Unit) और जिला प्रशासन सारंगढ़ बिलाईगढ़ अग्निशमन द्वारा उपलब्ध कराए गए फायर टेंडर की मदद से राहत एवं बचाव संचालन दिखाया।श्री कोरंगी ने बताया कि इस मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न टीमों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना और जन सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास से वास्तविक आपातकाल में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित होती है।ड्रिल में जिला फायर टेंडर टीम रोशन यादव,विजयकाश भारद्वाज (पूर्व आर्मी व सिक्युरिटी इंचार्ज कोरबा लाईन),अप्रीत शुक्ला(मेन लाइन ए आर सी इंचार्ज),प्रवीण तिवारी (ए आर सी टीम मेम्बर) मेन लाइन गार्ड खूंटे, मेडिकल टीम के डॉ अरुण कोशले, डगेश्वर खटकर अधिवक्ता , स्थानीय ग्राम पंचायत मुड़पार के सरपंच श्रीमती फूलबाई प्रेम लाल साहू,साधराम रत्नाकर , नागेश साहू, जीवन खटकर,सम्मे लाल साहू, शासकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक छतराम भारद्वाज, श्रीमती साहू व श्रीमती मानिकपुरी शिक्षिका व विद्यार्थियों और ग्रामवासियों शामिल थे। स्थानीय ग्रामीणों को आग से बचाव, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन प्रतिक्रिया तथा सुरक्षा मानकों के बारे में जागरूक किया गया।

मॉकड्रिल के दौरान पाइपलाइन प्रणाली में आपात स्थिति की पहचान, संचार प्रणाली का सक्रिय उपयोग, लोगों की सुरक्षित निकासी, घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता, अग्निशमन अभियान और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय जैसे प्रमुख पहलुओं का सफल प्रदर्शन किया गया। पाइपलाइन बिछाए गये जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य घर, कुंआ, नलकूप खनन या पेड़ लगाना आदि मना है अगर आप जमीन पर रिसाव या पेट्रोल, डीजल ,मिट्टी तेल की गंध,चोरी,छेद अथवा आग लगने की सूचना पाएं तो कृपया स्थान का नाम, ग्राम पंचायत का नाम ,पुलिस थाने का नाम, खबर इंडियन ऑयल कंट्रोल रूम कोरबा जमनीपाली सम्पर्क टोल फ्री नंबर 18003131588 में प्रथम सूचित करने वाले को प्रोत्साहन के लिए पुरस्कृत किया जायेगा।

Recent posts