April 19, 2026

मान्यवर कांशीराम साहब को ‘भारत रत्न’ देने की राहुल गांधी की मांग का महासचिव तरुण खटकर ने किया समर्थन।

IMG-20260317-WA0016

रायपुर 19 मार्च 2026। भारतीय राजनीति में बहुजन चेतना के अग्रदूत और सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर कांशीराम साहब के अवतरण दिवस 15 मार्च के अवसर पर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजने की मांग की गई है। इस ऐतिहासिक पहल का छत्तीसगढ़ के प्रमुख सोशल एक्टिविस्ट एवं महासचिव प्रदेश कांग्रेस (RGPRS) छत्तीसगढ़ ने समर्थन कर स्वागत किया है।

प्रेस को जारी बयान में महासचिव तरुण खटकर ने कहा कि जब भी भारतीय राजनीति के क्षितिज पर वंचित वर्ग के उत्थान और सामाजिक न्याय की बात होगी, मान्यवर कांशीराम साहब का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा, “कांशीराम साहब ने न केवल बहुजन समाज को संगठित किया, बल्कि उन्हें सत्ता के गलियारों तक पहुँचाकर लोकतंत्र को वास्तविक रूप में समावेशी बनाया। राहुल गांधी द्वारा उन्हें ‘भारत रत्न’ देने की मांग करोड़ों शोषित और वंचित भारतीयों की भावनाओं का सम्मान है। तरुण खटकर ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर इस मांग को स्वीकार करे और मान्यवर कांशीराम साहब को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित कर करोड़ों देशवासियों को गौरवान्वित करे।

Recent posts