September 17, 2026

बसपा के वरिष्ठ नेता जीवराज रात्रे ने शुक्रवार को शाम 4:20 बजे ली अंतिम सांसे,वे 55 वर्ष के थे, उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त।

IMG-20260327-WA0005

सारंगढ़ बिलाईगढ़ / सरसीवा / 28 फरवरी 2026 । ग्राम केडियारवार निवासी बसपा के वरिष्ठ नेता जीवराज रात्रे का शुक्रवार को शाम 4:20 बजे निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । जीवराज रात्रे कुछ महीनों से बीमार चल रहें थे,उनके परिवार में तीन पुत्र विक्की, विवेक, विशाल ,एक पुत्री वर्षा व पत्नि सहस बाई पूर्व जनपद सदस्य रही है ।

” मैं कांशीराम बोल रहा हूं” पुस्तक से प्राप्त जानकारी अनुसार जीवराज ने 50000 से अधिक हाथी चिन्ह का वाल पेंटिंग रिकॉर्ड किया है। वे बहुजन समाज के बहुजन आंदोलन/ मिशन के सच्चे सिपाही थे। इंसान खुद और परिवार के लिए जीना चाहता है कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो समाज के लिए जीना चाहते हैं और समाज के लिए ही मरना चाहते हैं उन्हीं में से एक जीवराज प्रकाश रात्रे थे जिन्होंने बहुजन समाज पार्टी के माध्यम से बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर साहब कांशीराम साहब के विचारों से प्रेरित होकर बहुजन समाज पार्टी में बहुत ही कम उम्र से सक्रिय व निष्ठापूर्वक अपना सम्पूर्ण जीवन बहुजन समाज में सामाजिक और राजनीतिक चेतना लाने में लगा दी कभी अपने घर परिवार के बारे में नहीं सोचा बस मिशन की जिद्द कांशीराम साहब जी के दिखाए सपने को संजोकर आगे बढ़ते हुए गरीबी में भी संघर्ष कर ईमानदारी का पाठ पढ़ाते हुए अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से ही बसपा प्रदेश कार्यालय में कार्यरत रहे हैं।वर्तमान छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ, कर्मठ ,संघर्षशील व बहुजन मिशन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता जीवराज प्रकाश रात्रे जी अब हमारे बीच में नहीं रहे।

वे केवल एक कार्यकर्ता नहीं थे, बल्कि एक मार्गदर्शक, एक प्रेरणा और एक सच्चे मिशनरी थे।

आज उनका हमारे बीच न होना बहुजन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके विचार, उनका संघर्ष और उनका समर्पण हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास ग्राम केडियारवार में प्रमुख रूप से श्याम टण्डन बसपा प्रदेश अध्यक्ष, संतोष देवांगन प्रदेश सचिव बसपा, डॉ रोहित डहरिया प्रदेश महासचिव बसपा, दयाराम खुराना, छतराम नवरत्न, डॉ टेकलाल साहू,मदन पटेल,प्रवीण सिंह मल्होत्रा, श्रीमती कविता प्राण लहरे विधायक बिलाईगढ़, डॉ दिनेश जांगडे, सुश्री कामदा जोल्हे,श्रीमती लक्ष्मीन प्रमोद लहरे ग्राम पंचायत टिहलीपाली के सरपंच,भूपराम लहरे, यादराम हिरवानी,शनि बंजारे छग प्रगतिशील सतनामी समाज भटगांव,सी एस साण्डे सतनाम धर्मशाला मड़वा,दरस टण्डन,उतरा भोई, एड. डगेश खटकर ,बी डी भारद्वाज अध्यक्ष सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ ,एड रमेश अनंत उपाध्यक्ष सहित सर्वसमाज के सैकड़ों जनप्रतिनिधि , प्रबुद्ध वर्ग व ग्रामवासी शामिल हुए। भन्ते लोकनाथ उर्फ आनंद जी के द्वारा बुद्ध रीति से शोक सभा व श्रंद्धाजलि अर्पित कर अंत्येष्टि हुई।

Recent posts