कूटरचित दस्तावेजों के जरिए बैंक खातों से 31 लाख रुपये की निकासी करने वाले शिवा सहित 3 गिरफ्तार।

सारंगढ़ /सरसीवा 08 अप्रैल 2026। सरसींवा पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए बैंक खातों से 31 लाख रुपये के आहरण करने वाले मुख्य आरोपी शिवा साहू सहित 3 को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बैंककर्मियों से साठगांठ कर होल्ड खातों को फर्जी तरीके से अनहोल्ड कराकर रकम निकाल ली थी। गिरफ्तार आरोपियों में रायकोना निवासी महाठग शिवा साहूपिता टीकाराम साहू उम्र 24 वर्ष साकिन रायकोना थाना सरसींवा, पारसनाथ साहू पिता तोषराम साहू उम्र 26 वर्ष साकिन चकरदा वार्ड क्रमाक 02 बजरंग बली चौक थाना सरसींवा और सूर्यकांत साहू पिता हेमलाल साहू उम्र 21 वर्ष साकिन मोहतरा (न) थाना सरसींवा शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से इनोवा और सेलेरियो कार, जावा मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटी, लैपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल फोन सहित करीब 40 लाख रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की है।यह मामला 25 दिसंबर 2025 का है, जहां एचडीएफसी बैंक बिलाईगढ़ व सारंगढ़ बैंक प्रबंधन की शिकायत पर दर्ज हुआ था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 31 लाख रुपये अलग-अलग खातों से निकाले थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश में सरसींवा की टीम ने लंबे समय से फरार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव उप निरी अमृत भार्गव, सउनि कृष्ण कुमार टंडन, प्र आर गजानंद स्वर्णकार, फागूलाल निराला, बिरेन्द्र चंद्रा, रतनलाल स्वाई, आरक्षक रमेश चंद्रा, शंकर कुर्रे, रामकुमार पटेल, पवन सिदार, अमृत खुटे, हेमचरण चौरगे, लकेश्वर टंडन, सायबर सेल सारगढ़ एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।


संपादक सिद्धार्थ न्यूज़


