April 15, 2026

एसडीएम एवं तहसीलदार को कलेक्टर के सख्त निर्देश, पक्षकारों को कोई दिक्कत ना हो। लंबित राजस्व प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने कलेक्टर के निर्देश।

IMG-20260409-WA0055

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 अप्रैल 2026/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसील एवं उप पंजीयक कार्यालय सारंगढ़ का औचक निरीक्षण कर राजस्व व पंजीयन मामलों के कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। वकीलों के शौचालय की मांग पर कलेक्टर ने एसडीएम को सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। राजस्व कोर्ट की सुनवाई में आये पक्षकारों से कलेक्टर ने चर्चा कर उनकी सुविधा और समस्या के बारे में जाना और एसडीएम एवं तहसीलदार को कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए कि पक्षकारों को कोई दिक्कत ना हो। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पूछा कि, एसडीएम कार्यालय में राजस्व प्रकरणों की स्थिति क्या है। राजस्व न्यायालय में कितने प्रकरण दर्ज हैं, अपील में कितने लंबित हैं। 1 या 2 वर्ष से अधिक पुराने लंबित अपील प्रकरण कौन सी है। कलेक्टर ने ऐसे लंबित फाइलें खुलवाकर स्वयं जांच कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। ऐसे ही तहसील कार्यालय में 1 और 2 वर्ष से लंबित राजस्व मामलों, सीमांकन आदि को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने अभियान चलाकर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

नायब तहसीलदार, वासिल बाकी नवीस, सड़क दुर्घटना, आपदा राहत, नाजिर, कानूनगो एवं निर्वाचन शाखा का निरीक्षण करते हुए डॉ कन्नौजे ने कहा कि दुर्घटना और आपदा के आरबीसी 6-4 के प्रकरणों को लंबित न रखा जाए और 15 दिनों के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उप पंजीयक शाखा सारंगढ़ का निरीक्षण कर कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने रजिस्टार को रजिस्ट्री के कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, कार्य की भलीभांति जांच करने और हितग्राही के कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Recent posts