April 14, 2026

बसपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन ने राष्ट्रीय अवकाश के दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित नहीं करने मुख्यमंत्री से की मांग ।

IMG-20260315-WA0044

रायपुर 13 अप्रैल 2026। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छ ग़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अनुरोध करते हुए मांग की है कि 14 अप्रैल के दिन जनगणना विभाग द्वारा जो प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया है उसे निरस्त किया जाए। इन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को पूरा देश अंबेडकर जयंती मनाता है और इसी दिवस छ.ग. जनगणना विभाग द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जो कि व्यावहारिक रूप से ठीक नहीं है।14 अप्रैल जो कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती है और राष्ट्रीय अवकाश घोषित है।इस दिन छ.ग. जनगणना विभाग द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना कर्मचारियों के लिए असुविधा जनक है।यह शासन द्वारा घोषित अवकाश की भावना के विपरीत है। इस दिन अनेक कर्मचारी सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों में संलग्न रहते हैं।बसपा अध्यक्ष श्याम टंडन ने राज्य सरकार से उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम को किसी अन्य कार्य दिवस पर आयोजित कराने की मांग करते हुए 14/04/2026 को पूर्ण अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया है ताकि सभी संबंधित कर्मचारी बिना किसी असुविधा के अंबेडकर जयंती पर सहभागी बनें।

Recent posts