April 14, 2026

राष्ट्रीय मार्ग 130 बी रायपुर बलौदाबाजार भटगांव सरसीवां सारंगढ़ 130 बी के लिए अधिसूचना जारी। हाइवे में 113 गांव की 155 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण किए जायेंगे।

13 04 2026 mdr 1

सारंगढ़ बिलाईगढ़/ सरसीवां 13 अप्रैल 2026। रायपुर से बलौदाबाजार होते हुए भटगांव सरसीवां सारंगढ़ तक की नेशनल हाईवे 130 बी मार्ग जो फोर लेन बनाये जानें प्रस्तावित है इसकी दूरी 186 किमी होगी जिसकी अधिसूचना बीते दिनों जारी हो गई है। अधिसूचना के बाद भूमि अधिग्रहण के कार्य में तेजी आएगी वहीं फोरलेन सड़क के जद में आने वाली भूमि के अधिग्रहण के लिये बिलाईगढ़, सारंगढ़ अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सक्षम अधिकारी बनाया गया है। इस आशय की अधिसूचना भारत सरकार के द्वारा 24 मार्च 2026 के राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है जिससे आने वाले माह में फोरलेन मार्ग बनना प्रारंभ हो जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार अधिसूचना के बाद बलौदाबाजार और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के 113 गांव की भूमि नेशनल हाइवे में आ रही है।इससे भूमि अधिग्रहण के कार्य में तेजी आएगी। नेशनल हाईवे प्राधिकरण के मुताबिक अभी सड़क के बीच से 100-100 मीटर चौड़ी भूमि को अधिग्रहण करने प्रस्तावित है। डीपीआर मंजूरी के बाद 113 गांवो की भूमि चौड़ीकरण के लिये भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रारंभ होगा ।

फोरलेन सड़क के लिए 155 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है वर्तमान में 120 हेक्टेयर भूमि नेशनल हाले प्राधिकरण के पास उपलब्ध है। ऐसे में शेष भूमि 35 हेक्टेयर यानि लगभग 86 एकड़ भूमि का अधिग्रहण 113 गांवो से किया जाना है। शासन ने पूर्व में सड़क के बीच से दोनों छोर में 100-100 मीटर की चौड़ाई की भूमि पर खरीदी-बिक्री आदि पर प्रतिबंध लगा दिया है।नेशनल हाईवे की सूची में टुंडरी, छीररा, बरभाठा, पवनी,बिसनपुर, दुमहानी, बेल्टुकरी, चुरेला, धाराशिव जमगहन,भटगांव, रोहिना, गिरसा, धोबनीडीह गोपालपुर, सेमरिया ,खम्हरिया, भिनोदा, भिनोदी, पिपरदुला, सरसीवां, कोदवा,तिलाईपली, पीकरीपाली, परसदा बड़े, छिन्द, अचानकपाली, कुधरी,दुर्गापाली, चंदाई, खम्हारडीह, कुटीला,भोजपुर,पचपेड़ी होते हुए हरदी निकलेगी। हरदी चारों तरफ से मार्ग को जोड़ने वाला जंक्शन होगा।

 

Recent posts