April 17, 2026

बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद रायपुर में आयोजित अंबेडकर जयंती में हुए शामिल।

IMG-20260415-WA0059

रायपुर छत्तीसगढ़ 15 अप्रैल 2026 । बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद के स्वागत में छत्तीसगढ़ के रायपुर स्टेडियम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पारंपरिक लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने पूरा स्टेडियम गूंज उठा जहां ढोल-नगाड़ों की थाप और रंग-बिरंगे परिधानों में नर्तक-नर्तकियां झूम उठीं। यह भव्य तैयारी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर की गई थी जिसमें आकाश आनंद बड़ी जनसभा को संबोधित किया। हजारों कार्यकर्ता और समर्थक स्टेडियम में जुटे रहे।आकाश आनंद ने जनसभा में बहुजन समाज को एकजुट होकर बसपा सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। बसपा पार्टी के युवा चेहरे आकाश आनंद छत्तीसगढ़ में बसपा को मजबूत करने के लिए सक्रिय हैं श्याम टंडन (प्रदेश अध्यक्ष, बसपा छत्तीसगढ़) के कुशल नेतृत्व एवं गौरवशाली प्रतिनिधित्व से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम सफल हुआ।जय भीम के नारों से गूंजता पूरा स्टेडियम।यह कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम, बूढ़ा तालाब, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी रायपुर जोन इकाई की भव्य तैयारी ने सबका दिल जीत लिया और इस सफल कार्यक्रम ने नया इतिहास लिख दिया। ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा स्टेडियम खचाखच भर गया। बैठने के लिए थोड़ी भी जगह नहीं बची।हर कोना, हर गैलरी, हर रास्ता सिर्फ भींड ही भींड नजर आ रही थी।इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आकाश आनंद, विशिष्ट अतिथि राजाराम जी,अध्यक्षता श्याम टंडन और विशिष्ट अतिथि सुरेश आर्या स्टेट कोऑर्डिनेटर व प्रदेश प्रभारी बसपा छ.ग. की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।