केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का हुआ सरसीवां आगमन।भाजपा नेता सुभाष जालान के निवास में हुआ आगमन।

सरसीवां 14 अप्रैल 2026 / भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के निवास में बिलासपुर लोक सभा के सांसद व केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा के संस्थापक सदस्य रमेश जालान ने माननीय मंत्री का स्वागत शाल एवं श्रीफल से किया। माननीय मंत्री जी के साथ में बिलासपुर से राकेश तिवारी भी साथ थे। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष झाड़ूराम साहू ,मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ,नगर पंचायत के उपाध्यक्ष नारायण साहू ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल साहू ,युवा मोर्चा से प्रमुख रूप से सोमू केसरवानी ,बिट्टू साहू ,उतरा कुमार साहू व अन्य उपस्थित रहे।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़
