बिलाईगढ़ अंचल में विद्युत की लो वोल्टेज की समस्या चरम पर। क्षेत्र वासियों ने लो वोल्टेज की समस्या को जल्द सुधारने की मांग की।
बिलाईगढ़ 17 अप्रैल 2026 । बिलाईगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र में विद्युत की लो वोल्टेज की समस्या से पूरे अंचल के लोग जूझ रहें हैं। इस भीषण गर्मी में लो वोल्टेज की समस्या चरम पर है । विगत कई महीनो से यह समस्या बरकरार है विद्युत की इस अव्यवस्था से लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है । प्राप्त समाचार के अनुसार अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ एवं आसपास के गांव में विद्युत की लो वोल्टेज के कारण पूरे आंचलवासी विभाग के प्रति नाराज हैं। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी से निजात पाने लोग कूलर,पंखे पर आश्रित है लेकिन विद्युत की लापरवाही और अव्यवस्था से वोल्टेज के कारण कूलर पंखे की हवा नसीब नहीं है वहीं लो वोल्टेज के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बल्ब , पंखे, ट्यूबलाइट, कंडेनसर, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं समाने भी खराब हो रहा है।
ऐसा नहीं है कि क्षेत्र के विद्युत के इस अव्यवस्था से यहां के जिम्मेदार अधिकारी एवम कर्मचारी अनजान हैं उनका भी कहना है कि हमारे भी घरों में पंखे , कुलर नहीं चल पा रहा है । क्षेत्र में विद्युत की यह गंभीर समस्या विगत कई महीनो से बनी हुई है बावजूद इनमें कोई सुधार नहीं होने से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। विभागीय कर्मचारीयो का कहना है कि लो वोल्टेज की समस्या को उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है कई बार पत्र भी लिखा गया है लेकिन व्यवस्था जस का तस बना हुआ है ऊपर से ही लो वोल्टेज आने से यहां विद्युत की समस्या है। वही लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण शासन प्रशासन के द्वारा धूप एवं गर्मी से बचाव हेतु तरह-तरह के सुझाव देकर सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। इस बारे में बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे को विद्युत की इस गंभीर समस्या के संबंध में मौखिक जानकारी देकर अवगत कराया गया था उनका कहना था कि बलोदा बाजार के उच्च अधिकारियो से बात कर विद्युत व्यवस्था ठीक करवा देंगे लेकिन आज पर्यंत 20 दिन बाद भी विद्युत की समस्या बरकरार है ।मुख्यालय बिलाईगढ़ एवम आसपास के ग्राम गोविंदवन ,खजरी ,रमतला ,धनसिर , सलिहा, परसापाली, रानीगढ़, छुईहा,धौराभाटा, देवरबोड़, मलुहा,कुकरी कोना ,भंडोरा, खुरसुला,बांसउरकुली, पंडरीपानी,नवापारा,दुम्हानी,बेल टिकरी,लुकापारा,पवनी, मल्दी,भरतपुर, पुरगाव,सिंघीटार,करवाडबरी ,छापोरा,लिमटरी ,सेमहराडीह,आदि सभी गांव में लो वोल्टेज की समस्या बना हुआ है। इस संबंध में विद्युत विभाग बिलाईगढ़ के ए ई श्री राणा एवं जे ई रश्मि सिंह से संपर्क करने पर बताया कि बिलाईगढ़ एवम आसपास के सभी क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या है उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है ऊपर से ही वोल्टेज की सप्लाई आने के कारण यहां वोल्टेज की समस्या है।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़
