April 18, 2026

केन्द्र ने 2% डीए डीआर की घोषणा,छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पैंशनरों को भी शीघ्र घोषणा की उम्मीद।

IMG-20260418-WA0015

रायपुर 18 अप्रैल 2026। प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष एवं एक मांग एक मंच अभियान के प्रदेश संयोजक करन सिंह अटेरिया ने केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए 1 जनवरी 2026 से 2% महंगाई भत्ता/महंगाई राहत (डीए/डीआर) देने की केबिनेट में निर्णय किए जाने का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार से भी केंद्र के अनुरूप शीघ्र निर्णय लेकर राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को राहत प्रदान करने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के द्वारा वर्ष 2017 से लगभग 80 माह के लंबित मंहगाई भत्ता एवं मंहगाई राहत के ऐरियर को लेकर डा. डी पी मनहर प्रदेश संरक्षक,करन सिंह अटेरिया प्रदेश संयोजक, जितेन्द्र सिंह ठाकुर प्रदेश सचिव एवं विधा भूषण दुवे प्रदेश प्रवक्ता एक मांग एक मंच अभियान के नेतृत्व में एक सूत्रीय मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है, प्रथम चरण की हस्ताक्षर युक्त सूची मुख्य सचिव के माध्यम से प्रदेश के वित्त सचिव को मत ज्ञापन सौंपा गया है। प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष एवं एक मांग एक मंच अभियान के प्रांतीय संयोजक करन सिंह अटेरिया ने कहा है कि केंद्र द्वारा सामान्यतः डीए/डीआर की घोषणा प्रत्येक वर्ष मार्च माह के अंतिम सप्ताह में कर दी जाती है, लेकिन इस वर्ष देरी से घोषणा होने के कारण कर्मचारियों एवं पेंशनरों में प्रतीक्षा की स्थिति बनी हुई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान महंगाई के परिप्रेक्ष्य में 2% डीए/डीआर की घोषणा अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक संबल मिलेगा।

अटेरिया ने यह भी उल्लेख किया कि केंद्र सरकार के निर्णय के बाद ही राज्य सरकारें अपने-अपने राज्यों में कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए डीए/डीआर लागू करती हैं। ऐसे में केंद्र के निर्णय के साथ ही अब राज्यों में भी मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया, उपाध्यक्ष वी एल गर्ग ,विहारी लाल पटेल, शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रांतीय महामंत्री अरूण कुमार रामटेक, श्रीमती दुलेश्री कुर्रे ,बचन सिंह दौनेरिया,प्रांतीय सचिव श्रीमती मंजू ठाकुर, श्याम लाल साहू, प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ विभागाध्यक्ष संचालनालयीन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलीप कुमार बंजारे, प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पूर्णानंद चुरेंद्र , जिला अध्यक्ष अम्बिकापुर सुभाष चन्द्र ग़ौर, जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार शैलेश कुमार स्वर्णकार, जिला अध्यक्ष विलासपुर रामशंकर साहू, जिला अध्यक्ष रायगढ़ गिरधारी डड़सेना, जिला अध्यक्ष कांकेर आर के सुमन, जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा कृष्ण कुमार साहू , जिला अध्यक्ष जगदलपुर रमेश कुमार, जिला अध्यक्ष कोंडागांव शंकर सरकार, जिला अध्यक्ष रायपुर केशरी प्रसाद कुशवाहा, जिला अध्यक्ष महासमुंद शीत कुमार ध्रुव के साथ साथ एक मांग एक मंच अभियान के प्रांतीय संरक्षक डा डी पी मनहर,चंद्रिका सिंह, सुजान बिंद डा गंगा शरण पासी,ओ पी शर्मा, अनिल शुक्ला, विकास सिंह राजपूत,उमा जाटव, प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता विधा भूषण दुवे, संगठन सचिव जयश्री साहू आदि सभी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि छत्तीसगढ़ सरकार भी केन्द्र के समान जनवरी 2026 से 2% डीए/डीआर की शीघ्र ही घोषणा करेगी।

Recent posts