3 मई को होगी NEET (UG) 2026 परीक्षा, समय-सारणी व निर्देश जारी।
रायपुर / बिलासपुर 30 अप्रैल 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 का आयोजन 3 मई 2026, रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा के सुचारु संचालन एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए परीक्षार्थियों हेतु विस्तृत समय-सारणी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी सूचना के अनुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रातः 11:00 बजे से रिपोर्ट करना होगा, जबकि केंद्र में अंतिम प्रवेश का समय दोपहर 1:30 बजे निर्धारित किया गया है। 1:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षार्थियों को अपने प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। साथ ही परीक्षा केंद्र पर दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, एक पोस्टकार्ड साइज फोटो (4×6 इंच) तथा एक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी) मूल रूप में लाना अनिवार्य रहेगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, पेनड्राइव, हैंडबैग, पर्स, खाने-पीने की सामग्री, बेल्ट, आभूषण सहित किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक या धातु की वस्तु ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। तलाशी के दौरान प्रतिबंधित सामग्री मिलने पर अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है।परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे ताकि सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूर्ण हो सके। देरी की स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
NTA की अहम एडवाइजरी
NTA ने साफ कहा है कि उम्मीदवार अपने Aadhaar के बायोमेट्रिक डिटेल (फिंगरप्रिंट, आईरिस आदि) पहले से अपडेट करा लें। इससे परीक्षा केंद्र पर वेरिफिकेशन प्रक्रिया आसान और तेज होगी. खासकर 15 से 17 साल के छात्रों को बायोमेट्रिक अपडेट कराने की सलाह दी गई है, ताकि एग्जाम डे पर किसी तरह की परेशानी न हो।
एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं-
NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET-UG-Admit-CardDownload
एडमिट कार्ड में होंगी ये जानाकारी
कैंडिडेट्स का नाम
रोल नंबर
एग्जाम सेंटर
परीक्षा की टाइमिंग और डेट
जरूरी गाइडलाइंस
NEET UG परीक्षा देने वालों के लिए जरूरी सलाह
सभी कैंडिडेट्स परीक्षा सेंटर पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर पहुंचें. बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा. एग्जाम सेंटर पर समय से पहले पहुंचें और सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़
