July 21, 2026

बिजली विभाग पत्रकार की भूमि के सामने जबरदस्ती लगा रहा ट्रांसफार्मर।पत्रकार बैठा अनिश्चितकालीन धरना में। कलेक्टर से भेंट पर मिला आश्वासन।

IMG-20260514-WA0003

 

सरसींवा 14 मई 2026 । स्थानीय निवासी मनीष अग्रवाल व्यापारी और पत्रकार हैं इनकी जमीन सराईपाली मार्ग के खसरा नंबर 731 में स्थित है। शिकायतकर्ता मनीष ने बताया कि विद्युत विभाग ने इनकी जमीन के सामने बिना अनुमति के ट्रांसफार्मर स्थापना करने प्रस्तावित किया है जिसका मनीष ने विरोध किया है इसके बावजूद विभाग जबरदस्ती दबावपूर्वक ट्रांसफार्मर लगा रहा है जबकि ट्रांसफार्मर के लिए उसी मार्ग में अन्य उपयुक्त और निर्विवाद स्थान उपलब्ध हैं। मनीष ने बताया कि इनकी दुकान कुछ वर्ष पूर्व भीषण आगजनी में पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। उस हादसे ने केवल दुकान नहीं जली थी, बल्कि एक परिवार की आर्थिक रीढ़ तक तोड़ दी थी। भारी कर्ज और संघर्ष के बाद जैसे-तैसे जीवन फिर पटरी पर लाया गया और अब इनकी दुकान 130 बी एनएच के अधिग्रहण में चली जाएगी। मनीष ने बताया कि वे भविष्य में अपनी दुकान को सरायपाली मार्ग में स्थित खसरा नम्बर 731 में निर्माण कराने का विचार कर रहे हैं लेकिन विद्युत विभाग द्वारा उच्च के व्ही वाले ट्रांसफार्मर की स्थापना किए जाने से भविष्य में फिर किसी बड़े हादसे की आशंका जताते हुए विभाग और जिला प्रशासन से ट्रांसफार्मर को अन्यत्र स्थापित करने की मांग की है ।

विद्युत विभाग के इस रवैए से क्षुब्ध मनीष ने दिनांक 13 मई 2026 बुधवार से ट्रांसफार्मर स्थानांतरित करने हेतु अपनी मांगों को लेकर तहसील कार्यालय सरसींवा के सामने धरने पर बैठ गए। श्री अग्रवाल का कहना है कि जब तक उक्त ट्रांसफॉर्मर और पोल को अन्यत्र नहीं हटाया जाता तब तक वे अनिश्चितकालीन धरना जारी रखेंगे। वे अपनी इस समस्या को लेकर बुधवार को ही जिला के नवपदस्थ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू से सरसींवा पत्रकार संघ के साथ सौजन्य भेंट कर अवगत कराए। इस पूरे मामले को कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने तत्काल संज्ञान में लेकर संबंधित विभाग को स्थल परीक्षण कर उचित स्थान पर ट्रांसफार्मर स्थानांतरित करने आवश्यक दिशानिर्देश देने का आश्वासन दिया।

 

 

Recent posts