September 15, 2026

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने चांपा के फैजल खान एवं भैंसों पामगढ़ के आकाश सिंह को किया जिला बदर।

Screenshot_20260513_122008~2

जांजगीर-चांपा 13 मई 2026/ जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जन्मेजय महोबे ने पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चांपा के प्रतिवेदन पर फैजल खान एवं आकाश सिंह को जिला बदर किया है। जिला दंडाधिकारी जनमेजय महोबे ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 में प्रदत्त शक्तियों एवं निहित प्रावधानों का प्रयोग करते हुए फैजल खान, पिता स्व. चांद खान, साकिन बरपाली चौक चांपा, थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा एवं आकाश सिंह पिता कृष्ण सिंह, साकिन भैंसो थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा को जांजगीर-चांपा जिला एवं सरहदी जिला सक्ती, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, बालौदा बाजार जिलों की राजस्व सीमाओं से आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर बाहर चले जाने तथा 01 वर्ष की कालावधि तक प्रवेश नहीं करने के लिए आदेशित किया गया है।

Recent posts