July 21, 2026

विवादित पर्यवेक्षक सूरतिया खरे का भटगांव परियोजना से हुआ धरसींवा तबादला।

IMG-20260520-WA0029

सारंगढ़-बिलाईगढ़/ भटगांव 20 मई 2025 । महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना भटगांव के लंबे समय से विभिन्न कारणों से विवादित रही महिला पर्यवेक्षक श्रीमती सुरतिया खरे पर अंततः विष्णुदेव सरकार के सुशासन का डंडा चल ही गया और पर्यवेक्षक सुरतिया खरे का तबादला परियोजना भटगांव से रायपुर जिले के परियोजना धरसींवा-02 कर दिया गया है। इसका आदेश आज महिला बाल विकास मंत्रालय रायपुर द्वारा जारी कर दिया गया है ज्ञात हो कि सुरतिया खरे का भटगांव सेक्टर, धोबनी सेक्टर प्रभार समय मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ से दुर्व्यवहार करने, गर्म भोजन के नाम पर पैसा लेने के गंभीर आरोप लगे थे। सबकी कई शिकायतें मिलने के बाद विभागीय जांच उपरांत आरोप सही पाए गए। बरहाल अब भटगांव से सुरतिया खरे का तबादला अन्य जिला हो गया है। परियोजना भटगांव के ईमानदारी से कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं व आम जनों ने राहत की सांस ली है।

Recent posts