May 21, 2026

बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस ने सरसीवां में दिया एक दिवसीय धरना ।

IMG-20260519-WA0021

सारंगढ़ बिलाईगढ़/सरसीवां 19 मई 2026। देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री एवं सराफा बाजार में लगातार सोना चांदी के बढ़ रहे दामों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसीवां द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष तारा चंद देवांगन के सुझाव अनुसार उक्त धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन पश्चात कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता बढ़ते मंहगाई के विरोध में हाथ में झंडा और मंहगाई विरोधी तख्ती लेकर पैडल मार्च किया व जोर शोर से केंद्र सरकार,राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उक्त कार्यक्रम में बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे के मार्गदर्शन व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसीवां के अध्यक्ष भीष्म साहू के द्वारा अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया।उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरें, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोपाल पांडे,नीतीश बंजारे, जागेश्वर लहरे, पीरीत लाल खटकर , युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश पाण्डेय,सोनाखान ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, रमेश सोनी,अब्दुल खान, संजय साहू, जान मोहम्मद खान सहित सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे।उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम जनता की समस्याओं को उठाया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए थे।

कांग्रेस के नेता गोपाल पांडेय ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन जीना कठिन होता जा रहा है। आज पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम दिनों दिन आसमान छू रहा है। जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का जीवन दूभर हो गया है।भाजपा की डबल इंजन की सरकार के चलते हर वर्ग परेशान हैं । वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारा देवांगन ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज के युवा बेरोजगारी और आर्थिक संकट के कारण लगातार परेशान होता चला जा रहा है। इन्होंने आगे कहा कि हमारी कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी। धरना प्रदर्शन के अंत में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भीष्म साहू ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया साथ साथ उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा बढ़ाई जा रही महंगाई पर नियंत्रण लगाने आम जनता के लिए हमेशा आंदोलन करते रहने की अपील की